आसरा आवास कॉलोनी में मारपीट, पीड़िताओं ने एसपी से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश में जिले अकबरपुर, कानपुर देहात में कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के रूरा रोड स्थित आसरा आवास कॉलोनी में दो महिलाओं द्वारा तीन महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क:  उत्तर प्रदेश में जिले अकबरपुर, कानपुर देहात में कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के रूरा रोड स्थित आसरा आवास कॉलोनी में दो महिलाओं द्वारा तीन महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पीड़िता के घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर हुई। इसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि दो दबंग महिलाओं ने पीड़ित महिलाओं पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां-बेटी समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले में जांच कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button