बहुजन राजनीति के नायक कांशीराम को मिले भारत रत्न: राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना यह पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने कांशीराम जी को सामाजिक न्याय का महान योद्धा और करोड़ों लोगों को हक और आत्मसम्मान की राह दिखाने वाला मार्गदर्शक बताया।
राहुल गांधी ने यह पत्र कांशीराम जी की जयंती के मौके पर लिखा है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा देश उनके योगदान और विरासत को याद कर रहा है, तो उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजना एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गांधी ने पत्र में उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस अनुरोध पर विचार करेंगे, क्योंकि यह मांग समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सालों से की जा रही है।
अपने पत्र में राहुल गांधी ने कांशीराम जी के कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि कांशीराम जी ने हाशिए पर पड़े समुदायों को एकजुट कर भारतीय राजनीति का स्वरूप ही बदल दिया। उन्होंने गरीबों और पिछड़ों के मन में यह विश्वास जगाया कि उनका वोट और उनकी आवाज देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनके प्रयासों की वजह से ही समाज के उन वर्गों के लोग राजनीति में आए, जिन्होंने कभी सार्वजनिक जीवन में आने के बारे में सोचा भी नहीं था।

दिवंगत बसपा नेता ने हमेशा संवैधानिक आदर्शों का सम्मान किया
कांग्रेस नेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि कांशीराम जी ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों और समानता के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत रत्न देना उस पूरे आंदोलन का सम्मान होगा, जिसने बहुजन समाज को अपनी ताकत और अधिकारों का अहसास कराया। राहुल गांधी के अनुसार, कांशीराम जी ने राजनीति को न्याय हासिल करने का एक सशक्त माध्यम बनाया।
राज्यसभा में हंगामा, एलपीजी को लेकर कांग्रेस व बीजेपी में रार
खरगे ने उठाया सवाल तो किरेन रिजिजू ने टोका, जेपी नड्डा भी भडक़े
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से देश पर एलपीजी गैस की किल्लत का खतरा मंडरा रहा है। राज्य सभा में इसी को लेकर भाजपा व क ांग्रेस में ठन गई। हालांकि केंद्र सरकार ने दावा किया है कि देश में किसी तरह की कमी नहीं है। इस बीच संसद में एलपीजी गैस के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. विपक्ष ने सोमवार (16 मार्च) को केंद्र सरकार से इसको लेकर जवाब भी मांगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद में इस मसले पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन तभी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें टोक दिया। इस बीच जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। राज्यसभा में खरगे ने गैस की दिक्कत पर सवाल उठाया। इसके जवाब में नड्डा ने कहा, कांग्रेस विपत्तिकाल में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हट रही है. यह विपत्ति भारत के कारण नहीं आई है, जो अंतरराष्ट्रीय स्थिति हुई है, इसकी वजह से यह क्राइसिस आई है, इसके बारे में हरदीप पुरी ने हाउस में पूरी बात कही है।
कांग्रेस जनता को उकसा रहीं : नड्डा
नड्डा ने कांग्रेस पर लोगों को उकसाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, कांग्रेस का नेता सिलेंडर की होर्डिंग में पकड़ा गया है. इन्होंने होर्डिंग की है, ये जनता को उकसाने का काम कर रहे हैं. ये ऐसी परिस्थिति में राजनीति से बाज नहीं आते हैं।
पीएम केदौरे के बाद ही चुनाव आयोग ने क्यों किया तारीखों का ऐलान : भगत
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सोमवार को भारतीय चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति अत्यधिक पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल में विकास परियोजनाओं की घोषणा के ठीक अगले दिन ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग बेहद पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हैं और ठीक अगले दिन राज्य चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी जाती है; यह सरासर धांधली है। उन्होंने केंद्र सरकार पर सुनियोजित तरीके से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार एक ्रराष्ट्र एक चुनाव की बात करती है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों में चारों राज्यों के लिए मतदान की तारीखें और परिणाम घोषित होने का दिन एक दूसरे से बहुत दूर रखा गया है।
मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा, मिसाइल हमले तेज
दुबई में ईरान के ड्रोन अटैक के बाद अबू धाबी में गिरी मिसाइल, एक नागरिक की मौत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। लड़ाई और घातक हो गई है। ईरान इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के साथ-साथ खाड़ी देशों पर भी मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 17वां दिन है. ईरान ने इजरायल पर हमले और तेज कर दिए हैं यहां तक कि ईरान ने पहली बार सेज्जिल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है।
सोमवार तडक़े ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन से अटैक किया, वहीं अब अबू धाबी में मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। मिडिल ईस्ट जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। ईरान ने नई मिसाइलें दागीं हैं, इजरायली हमलों में 2,000 से ज्यादा मौतें हुईं हैं और भारत में गैस-पेट्रोल की किल्लत होने लगी है। दुबई के बाद अबू धाबी के अल बह्याह इलाके में एक नागरिक वाहन पर मिसाइल गिरी। इस घटना में एक फलस्तीनी नागरिक की मौत हो गई।अबू धाबी के मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा, अल बह्याह क्षेत्र में एक नागरिक वाहन पर मिसाइल गिरने की घटना में एक फलस्तीनी नागरिक की मौत हो गई है। जनता को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहें या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।
दुबई में ड्रोन हमले के बाद उड़ानें प्रभावित
ईरान ने सोमवार सुबह दुबई एयरपोर्ट के पास अटैक किया। इस हमले के बाद फ्यूल टैंक में आग लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर दुबई एयरपोर्ट ने उड़ानों को निलंबित कर दिया। दुबई एयरपोर्ट पर उड़ान प्रभावित होने के कारण कोच्चि से दुबई जा रही फ्लाइट वापस आ गई।
इजरायल ने अराक शहर के घनी आबादी पर बरसाए बम
ईरान के मध्य प्रांत मार्कजी में स्थित अराक शहर के घनी आबादी वाले नारेंजिस्तान रिहायशी कॉम्प्लेक्स पर अमेरिका-इजरायल की संयुक्त फोर्सेस ने मिसाइल अटैक किया। यह इलाका बहुत घना बसा हुआ है, जहां हजारों लोग रहते हैं. हमले से कॉम्प्लेक्स में भारी तबाही हुई। कई इमारतें ढह गईं, आग लग गई और मलबे में लोग फंसे हुए हैं। ईरानी मीडिया और स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला हाजीबाद इंडस्ट्रियल जोन के पास हुआ, जो अराक में है इस जोन में कई डिफेंस और इंडस्ट्रियल साइट्स हैं, लेकिन हमला रिहायशी इलाके पर हुआ, जिससे नागरिकों को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान का कहना है कि यह सिविलियन टारगेट था और कई परिवार प्रभावित हुए हैं.मौतों और घायलों की संख्या अभी कन्फर्म नहीं हुई, लेकिन रेस्क्यू टीमों ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है
ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, चार की मौत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुरादाबाद। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के निवासी के तौर पर हुई है। सोमवार सुबह मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पासतेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे मे दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड पालीवाल नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42), भुवन भंडारी( 37)हल्द्वानी की जान चली गई। चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
कटक के मेडिकल कॉलेज में भीषण आग,10 मरीजों की मौत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कटक। ओडिशा के प्रतिष्ठित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में सोमवार तडक़े करीब 3: 00 बजे भीषण आग लग गई। इस दुखद हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से अधिकांश ट्रॉमा केयर आईसी में भर्ती मरीज थे। बचाव कार्य के दौरान अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तडक़े कटक में ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मरीजों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में अस्पताल के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए। खबरों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 3:00 बजे हुई, जब अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज़्यादातर वे मरीज थे जो ट्रॉमा केयर ढ्ढष्ट में भर्ती थे। आग लगते ही, अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिवेट हो गया और अस्पताल के अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर तुरंत तीन दमकल गाडय़िां भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए अथक प्रयास किया।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया
दिल्ली हाई कोर्ट केजज को बदलने की मांग हाईकोर्ट में खारिज
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के उत्पाद शुल्क नीति मामले की याचिका को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा की पीठ से किसी अन्य न्यायाधीश को स्थानांतरित करने से इनकार करने के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
दोनों ने 11 मार्च को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को दिए गए एक आवेदन के बाद निष्पक्षता को लेकर गंभीर आशंका व्यक्त की, जिसे मुख्य न्यायाधीश ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मामला न्यायालय के कार्यसूची के अनुरूप है और पुनर्नियुक्ति के लिए कोई प्रशासनिक आधार नहीं है। सीबीआई की याचिका, जो 16 मार्च (सोमवार) को न्यायमूर्ति शर्मा के समक्ष सूचीबद्ध है, शराब लाइसेंसधारियों को कथित रूप से तरजीह देने से जुड़े घोटाले में केजरीवाल, सिसोदिया और 21 अन्य को निचली अदालत द्वारा 27 फरवरी को बरी किए जाने को चुनौती देती है। 2021 की दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति, जिसे अब रद्द कर दिया गया है, का उद्देश्य राजस्व वृद्धि के लिए शराब की बिक्री का निजीकरण करना था, लेकिन अनियमितताओं, रिश्वतखोरी और सरकारी खजाने को हुए नुकसान के आरोपों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उपराज्यपाल के आदेश पर सीबीआई और ईडी ने जांच शुरू की। निचली अदालत ने सीबीआई के कुछ निष्कर्षों की आलोचना करते हुए आरोपियों को बरी कर दिया, लेकिन न्यायमूर्ति शर्मा ने 9 मार्च को सभी 23 प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया, सीबीआई जांचकर्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई पर रोक लगा दी, निचली अदालत की टिप्पणियों में प्रथम दृष्टया त्रुटियों को उजागर किया और संबंधित पीएमएलए कार्यवाही को स्थगित कर दिया – इन कदमों ने आम आदमी पार्टी के पक्षपात के दावों को और बल दिया।



