दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते निर्माण गतिविधियों पर रोक
Ban on construction activities due to increasing pollution in Delhi
hayatDecember 30, 2022
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है। दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता को बिगड़ने से रोकने के लिए निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके पहले भी दिल्ली में कई बार कंस्ट्रक्शन के कामों पर भी रोक लगाई जा चुकी है। ठंड की दस्तक से ठीक पहले राजधानी में हर साल प्रदूषण का बड़ा संकट मंडराता है, जो आम लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती बनती है।