SSP अनुराग आर्य ने एक झटके में बदली पुलिस की तस्वीर, 67 दरोगाओं को मिली नई तैनाती
बरेली में SSP अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए। थानों, चौकी प्रभारियों और महिला दरोगाओं की तैनाती में बड़ा फेरबदल हुआ है। तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बरेली में गुरुवार को पुलिस महकमे में अचानक बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से SSP अनुराग आर्य ने एक साथ 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए। तबादला सूची में थानों पर तैनात दरोगाओं के अलावा चौकी प्रभारी और महिला दरोगाएं भी शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइंस से सीधे थाने और चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है।
थानों में बदली जिम्मेदारी, कई अहम तैनाती
फेरबदल के तहत संजय कुमार को शीशगढ़, सचिन चौधरी को इज्जतनगर, शुभम चौधरी और चंद्रपाल सिंह को फतेहगंज पूर्वी, सुनील तोमर को मीरगंज और शुभम सोम को प्रेमनगर भेजा गया है। हरीश चंद शर्मा को शेरगढ़, मनोज कुमार को फरीदपुर और मुकेश कुमार व सुमित कुमार को आंवला में तैनाती मिली है।
मनीष कुमार को अलीगंज में वरिष्ठ दरोगा और रोहन राणा को भुता में जिम्मेदारी दी गई है।
चौकी प्रभारियों से लेकर जिला अस्पताल तक बदलाव
चौकी प्रभारियों के स्तर पर भी बड़ा फेरबदल हुआ है। रविराज पावड़िया को कोतवाली और विजय कुमार को चौकी चौराहा भेजा गया है। नकटिया, बिहारीपुर, सरदारनगर, बल्लिया, कर्मचारी नगर, लाल फाटक और रामगंगा समेत कई चौकियों पर नए प्रभारी तैनात किए गए हैं।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को सिरौली भेजकर उनकी जगह अशोक कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। न्यायालय सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर भी नई तैनाती की गई है।
महिला दरोगाओं का भी तबादला, तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश
महिला दरोगाओं में साक्षी को कैंट, विमलेश सिंह को सीबीगंज और पुष्पांजलि शिशौदिया को प्रेमनगर भेजा गया है। अंजना पाल को वन स्टॉप सेंटर-2.0, यशोदा रानी को परिवार परामर्श केंद्र परसाखेड़ा और अनीशा कुमारी को बहेड़ी की जिम्मेदारी मिली है। गीता शर्मा को महिला थाने में वरिष्ठ दरोगा बनाया गया है।
SSP ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार संभालने और अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एक साथ 67 दरोगाओं का यह फेरबदल जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।
रिपोर्ट – सुनील सक्सेना, बरेली
यह भी पढ़ें: श्मशान घाट के गुंबद पर गरमाई सियासत, अजय राय बोले- पवित्र जगह भी नहीं बची?



