जापान में सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है बीसीसीआई

  • एशियाई खेलों में बी टीम भेजने पर कर रहा विचार टीम में होगा बदलाव

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। बीसीसीआई और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) जापान में सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है। इस कारण बीसीसीआई एशियाई खेलों के लिए भारत की बी टीम भेजने पर विचार कर रहा है। एशियाई खेलों में पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से तीन अक्तूबर तक, जबकि महिलाओं का टूर्नामेंट 17 सितंबर से 22 सितंबर के बीच आयोजित किया जाना है। बीसीसीआई ने बताया कि बोर्ड और एसीसी जापान में क्रिकेटरों के लिए की गई सुविधाओं और व्यवस्थाओं से खुश नहीं हैं और बोर्ड वहां एक पर्यवेक्षक भेजने पर विचार कर रहा है।
यदि सुविधाएं उम्मीद के मुताबिक नहीं पाई जाती हैं, तो बीसीसीआई प्रतियोगिता के लिए बी टीम भेजने पर विचार कर सकता है। बीसीसीआई भेजे गये पर्यवेक्षक की रिपोर्ट में यदि व्यवस्थाएं ठीक नहीं हुईं, तो हम वहां बी टीम भेजने पर विचार कर सकते हैं। हमने एसीसी की एक बैठक के दौरान जापान ओलंपिक अधिकारियों से कहा था कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए हैं और उन टेंटों से शौचालय 500 मीटर की दूरी पर हैं, जिससे खिलाडिय़ों के लिए असंतोषजनक स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावा, होटल के कमरे वाकई बहुत छोटे हैं, जो एक बड़ी चिंता का विषय है। इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर, बाएं हाथ के बल्लेबाजों की तिकड़ी अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा तथा स्टार तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह सहित एक मजबूत लाइन-अप का एलान किया था। भारतीय महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है और इसमें कई ऐसे बड़े नाम शामिल हैं जो सीनियर स्तर पर नियमित रूप से खेलते हैं।

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बीसीसीआई आकिब को काउंटी क्रिकेट खिलाने की तैयारी

नईदिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका दिलाने की कोशिश कर रहा है। बीसीसीआई कुछ इंग्लिश काउंटी क्लबों के संपर्क में है, ताकि नबी को काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम दौर में 2-3 रेड-बॉल मुकाबले खेलने का मौका मिल सके। आकिब नबी ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 विकेट हासिल किए थे और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। हालांकि, हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी। भारतीय टीम प्रबंधन और चयन समिति की योजना है कि तेज गेंदबाजों को पर्याप्त रेड-बॉल क्रिकेट मिले। इसी वजह से आकिब नबी के लिए इंग्लैंड में कुछ काउंटी मैचों की व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button