गोरखपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! DM ने बदले चार SDM, देखें किसे मिली कौन-सी तहसील
गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने चार SDM के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। ज्ञान प्रताप सिंह को सदर, नमन मेहता को सहजनवां, मनीष कुमार को गोला और मलखान सिंह को बांसगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले में तैनात चार उप जिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नए आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, ज्ञान प्रताप सिंह को एसडीएम सदर बनाया गया है। वहीं नमन मेहता को एसडीएम सहजनवां, मनीष कुमार को एसडीएम गोला और मलखान सिंह को एसडीएम बांसगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक दृष्टि से इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पहले इन पदों पर थे तैनात
आदेश के अनुसार, ज्ञान प्रताप सिंह इससे पहले उप जिलाधिकारी गोरखपुर के साथ-साथ तहसीलदार सदर का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। नमन मेहता और मनीष कुमार उप जिलाधिकारी गोरखपुर के पद पर कार्यरत थे, जबकि मलखान सिंह कैम्पियरगंज में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। माना जा रहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाना है।
रिपोर्ट – अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर
यह भी पढ़ें: क्यों अलग है गोरखपुर का फातिमा अस्पताल? जानिए 31 साल की सफलता का राज



