कानपुर में किडनी तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 3 अस्पतालों पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। STF, विजिलेंस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में छापेमारी कर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया।

4pm न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। STF, विजिलेंस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में छापेमारी कर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया।

संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

छापेमारी के दौरान शहर के तीन नामी अस्पताल—आहूजा, मेड लाइफ और प्रिया हॉस्पिटल—निशाने पर आए। कार्रवाई के बाद अस्पतालों में हड़कंप मच गया। इस मामले में एक डॉक्टर दंपत्ति सहित कई दलालों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि लखनऊ से आने वाले डॉक्टर यहां अवैध (‘काली’) सर्जरी को अंजाम देते थे।

किडनी के बदले मोटी रकम

एक किडनी की कीमत लगभग 60 लाख रुपये तक वसूली जाती थी,जबकि डोनर को केवल 9 लाख रुपये ही दिए जाते थे जांच में सामने आया है कि अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में एक किडनी के लिए करीब 60 लाख रुपये तक वसूले जाते थे, जबकि डोनर को इसके बदले मात्र 9 लाख रुपये ही दिए जाते थे। यह अंतर इस अवैध कारोबार में बड़े स्तर पर हो रहे शोषण और मुनाफाखोरी को दर्शाता है। इतना ही नहीं इस गिरोह के संबंध उत्तराखंड और मेरठ से भी जुड़े पाए गए हैं, जिससे नेटवर्क के व्यापक होने की आशंका जताई जा रही है।

जांच में जुटीं टीमें

STF, CMO और विजिलेंस की टीमें मामले की गहन जांच में लगी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, इस रैकेट में कई सफेदपोश और नामी डॉक्टरों के शामिल होने की संभावना है, जो जल्द जांच के दायरे में आ सकते हैं।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button