Massive explosion at Impreo Grand Hotel in Lucknow
hayatJanuary 7, 2023
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। एक बार फिर लखनऊ के एक होटल में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। लखनऊ के इम्प्रियो ग्रैंड में शुक्रवार अचानक धमाका हो गया। धमाके में 10 कर्मचारियों के घायल होने की खबर सामने आई है। बता दें होटल लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में स्थित है। सूचना के बाद पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी होटल पहुंचे। आनन- फानन में सभी घायलों को हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल, हादसे क्यों हुआ इसकी जांच अभी चल रही है। बता दें इससे पहले भी लखनऊ के एक होटल में इसी तरह का एक हादसा हो चुका है।