गुजरात में नकली दूध का बड़ा खेल? BJP सरकार पर सवाल | AAP ने किया बड़ा खुलासा!
गुजरात में नकली दूध के कथित कारोबार को लेकर सियासत तेज हो गई है... आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात मॉडल के नाम पर विकास की बातें होती हैं.. लेकिन यहां आम लोगों की थाली में पहुंचने वाला दूध भी सुरक्षित नहीं है.. राज्य के कई जिलों में केमिकल, डिटर्जेंट, यूरिया.. और जानवरों की चर्बी मिलाकर नकली दूध बनाया जा रहा है.. यह नकली दूध डेयरियों में पहुंचकर लोगों को बेचा जा रहा है.. जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.. इसी काले कारोबार का पर्दाफाश आम आदमी पार्टी के युवा नेता युवराज सिंह जाडेजा ने किया.. उन्होंने अपनी टीम के साथ एक संदिग्ध मिल्क टैंकर को रोककर जांच की.. और रिपोर्ट निकालकर सिस्टम को सौंप दी..
आपको बता दें कि यह घटना अमरेली, जूनागढ़, अरवल्ली.. और राजकोट जैसे जिलों में सामने आई है.. जिसको लेकर AAP का आरोप है कि BJP सरकार पूरी तरह फेल हो गई है.. मोदी के भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे पर सवाल उठ रहे हैं.. सिस्टम का काम युवराज जैसे युवा नेता और जागरूक जनता कर रही है.. यह पूरा मामला मार्च 2026 में सामने आया.. सबसे पहले अमरेली जिले के वडिया क्षेत्र में युवराज सिंह जाडेजा की टीम को सूचना मिली कि.. हनुमान खिजड़िया गांव के पास से एक बड़ा टैंकर नकली दूध लेकर जा रहा है.. युवराज ने टीम के साथ निगरानी की और टैंकर को रोक लिया..
टैंकर में करीब 10 हजार लीटर दूध था.. जांच में पता चला कि यह असली दूध नहीं.. बल्कि डिटर्जेंट, यूरिया.. और अन्य केमिकल मिलाकर बनाया गया डुप्लिकेट दूध है.. युवराज ने लाइव टेस्ट किया.. और दिखाया कि दूध में झाग बन रहा है.. गंध आ रही है और यह जहर जैसा है.. रिपोर्ट निकालकर उन्होंने पुलिस और फूड एंड ड्रग्स विभाग को सौंप दी.. बाद में इस नकली दूध को नष्ट कर दिया गया..
युवराज सिंह जाडेजा AAP गुजरात के प्रमुख युवा चेहरों में से एक हैं.. वे जूनागढ़ और सौराष्ट्र क्षेत्र में सक्रिय हैं.. पहले भी उन्होंने पेपर लीक, किसान मुद्दों और अन्य घोटालों पर आवाज उठाई है.. इस घटना में उन्होंने कहा कि जो काम पुलिस और प्रशासन का है.. वह हम कर रहे हैं.. गुजरात में नकली दूध का नेटवर्क पिछले 5 साल से चल रहा है.. डेयरियां रोज 10 हजार लीटर तक नकली दूध इस्तेमाल करती हैं..
उन्होंने अरवल्ली जिले में भी चार डेयरियों का नाम लिया.. जिसमें जूना पीपोदरा, आमोदरा, बोर्डी और भाथीजी डेयरियां शामिल हैं.. यहां छोटे वाहनों और टैंकर नंबर 6001 से नकली दूध पहुंचाया जाता था.. जूनागढ़ में भी एक और मामला सामने आया.. सरदार चौक के पास लाइब्रेरी के नजदीक से एक टैंकर पकड़ा गया.. यह टैंकर विसावदर के लेरिया गांव से आ रहा था.. युवराज की टीम ने निगरानी की और टैंकर रोका.. जांच में फिर केमिकल मिलावट पाई गई..
युवराज ने कहा कि यह माफिया इतना ताकतवर है कि.. उनके वाहन पर भी हमला किया गया.. जेटपुर तालुका के अमनगर और खीरसरा के बीच टैंकर माफिया ने तीन बार हमला किया.. युवराज का आरोप है कि माफिया उन्हें डराना चाहता है.. ताकि जांच रुक जाए.. वहीं अब बात करते हैं कि नकली दूध कैसे बनता है.. विशेषज्ञों के अनुसार.. पानी में डिटर्जेंट मिलाकर झाग बनाया जाता है.. यूरिया से प्रोटीन बढ़ाने का दिखावा किया जाता है.. वनस्पति तेल या जानवरों की चर्बी से मलाई जैसा रूप दिया जाता है..
ये केमिकल कैंसर, किडनी फेलियर, हड्डियों की कमजोरी.. और बच्चों में विकास रुकने का कारण बन सकते हैं.. FSSAI के नियमों के अनुसार दूध में फैट 3.5 प्रतिशत.. और SNF 8.5 प्रतिशत होना चाहिए.. लेकिन नकली दूध में ये बिल्कुल नहीं होते.. गुजरात में दूध उत्पादन ज्यादा है.. लेकिन मिलावट भी ज्यादा है.. अमूल जैसे बड़े ब्रांड सुरक्षित माने जाते हैं.. लेकिन छोटी डेयरियां और स्थानीय विक्रेता इस कारोबार में शामिल पाए गए हैं..
AAP ने इस मुद्दे को बड़ा बनाया.. गोपाल इटालिया और इसुदान गढ़वी जैसे नेता भी इस पर बोल रहे हैं.. उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल में दूध भी जहर बन गया है.. BJP सरकार पर आरोप है कि पुलिस और अधिकारी माफिया से मिले हुए हैं.. जांच में देरी हो रही है.. युवराज ने कहा कि मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचार खत्म हो गया.. लेकिन यहां पूरा सिस्टम भ्रष्ट है.. AAP ने जनता से अपील की कि वे जागरूक रहें और शिकायत करें..



