AAP गुजरात में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, स्टूडेंट विंग को मिली नई ताकत
AAP गुजरात में संगठन को मजबूत करने के लिए स्टूडेंट विंग में नई नियुक्तियां की गई हैं... प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आम आदमी पार्टी गुजरात इकाई ने छात्रों की राजनीति को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.. गुजरात में आम आदमी पार्टी ने अपने स्टूडेंट विंग को मजबूत करने की दिशा में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है.. पार्टी के स्टेट इंचार्ज गोपाल राय, स्टेट प्रेसिडेंट इसुदान गढ़वी.. और स्टेट जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइजेशन) मनोज सोरठिया के निर्देश पर.. गुजरात AAP के स्टूडेंट विंग में स्टेट वाइस-प्रेसिडेंट.. और स्टेट ऑर्गनाइजेशन सेक्रेटरी के पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.. वहीं इन नियुक्तियों को सिर्फ संगठन में बदलाव के तौर पर नहीं देखा जा रहा.. बल्कि इसे 2027 के गुजरात विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है..
आपको बता दें कि पार्टी का उद्देश्य है कि गुजरात के युवा और छात्र वर्ग को राजनीति से जोड़ा जाए.. उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाए और उन्हें नेतृत्व करने का मौका दिया जाए.. AAP गुजरात का कहना है कि आज के युवा सिर्फ भविष्य नहीं हैं.. बल्कि वर्तमान में भी बदलाव लाने की ताकत रखते हैं.. इसी सोच के साथ पार्टी अपने स्टूडेंट विंग को मजबूत कर रही है.. छात्र राजनीति हमेशा से देश की राजनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है.. कॉलेज और विश्वविद्यालयों से निकले कई नेताओं ने आगे चलकर देश की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाई है..
छात्र संगठनों के जरिए युवाओं को नेतृत्व, संगठन और सामाजिक मुद्दों पर काम करने का अनुभव मिलता है.. AAP भी इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए छात्रों को राजनीति से जोड़ने की कोशिश कर रही है.. पार्टी का कहना है कि स्टूडेंट विंग केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा.. बल्कि शिक्षा, रोजगार, परीक्षा सुधार और छात्रों की रोजमर्रा की समस्याओं पर भी काम करेगा.. गुजरात के कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र अलग-अलग समस्याओं का सामना करते हैं.. कहीं फीस बढ़ोतरी का मुद्दा है.. तो कहीं बेहतर शिक्षा सुविधाओं की मांग है..
वहीं कई छात्र रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की चिंता को लेकर परेशान रहते हैं.. AAP का स्टूडेंट विंग इन्हीं मुद्दों को उठाने और छात्रों की आवाज को आगे पहुंचाने का काम करेगा.. इस पूरी प्रक्रिया में AAP गुजरात के तीन बड़े नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है.. सबसे पहले बात करते हैं स्टेट इंचार्ज गोपाल राय की.. गोपाल राय आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं.. और गुजरात में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं..
वे लगातार कहते रहे हैं कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिलनी चाहिए.. उनका मानना है कि जब युवा राजनीति में सक्रिय होते हैं.. तो समाज में सकारात्मक बदलाव की संभावना बढ़ती है.. वहीं, इसुदान गढ़वी गुजरात AAP के स्टेट प्रेसिडेंट हैं.. वे गुजरात के स्थानीय मुद्दों से जुड़े हुए नेता हैं.. और लगातार जनता के बीच संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं.. उनका फोकस ग्राउंड लेवल पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने.. और लोगों से सीधा संवाद बनाने पर रहा है..
इसके अलावा मनोज सोरठिया स्टेट जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइजेशन) के रूप में संगठन को व्यवस्थित करने का काम देख रहे हैं.. उनकी भूमिका पार्टी की टीम को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने.. और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है.. इन तीनों नेताओं के निर्देश पर हुई नियुक्तियां यह संकेत देती हैं कि.. पार्टी युवाओं को लेकर गंभीर रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है.. अब नई स्टूडेंट विंग टीम गुजरात के अलग-अलग जिलों में कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर सक्रिय होगी..
जानकारी के अनुसार स्टेट वाइस-प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी होगी कि.. वे छात्रों की समस्याओं को राज्य स्तर तक पहुंचाएं.. वे नए युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे, नेतृत्व तैयार करेंगे.. और छात्र मुद्दों पर रणनीति बनाएंगे.. वहीं, स्टेट ऑर्गनाइजेशन सेक्रेटरी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे.. वे मीटिंग्स, कार्यक्रमों और फील्ड एक्टिविटी को व्यवस्थित करेंगे.. ताकि स्टूडेंट विंग जमीन पर प्रभावी तरीके से काम कर सके.. भारत में छात्र राजनीति का इतिहास काफी पुराना रहा है.. NSUI और ABVP जैसे छात्र संगठन वर्षों से कैंपस राजनीति में सक्रिय रहे हैं..



