समस्याओं से ध्यान हटाकर सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है भाजपा: जूली

  • नेता प्रतिपक्ष ने कहा- राजस्थान की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देने में लगे रहते हैं लेकिन प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, नीट पेपर लीक और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर पूरी तरह मौन हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। जूली ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की समस्याओं से ध्यान हटाकर सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी जूली ने भाजपा सरकार को घेरा।
उन्होंने एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान देश में शीर्ष पर पहुंच चुका है। उनके अनुसार महिलाओं और बच्चियों को प्रदेश में असुरक्षा का माहौल झेलना पड़ रहा है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जूली ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सीकर निवासी दिवंगत छात्र प्रदीप मेघवाल का जिक्र करते हुए कहा कि परीक्षा घोटालों और मानसिक तनाव के कारण एक होनहार छात्र ने जान गंवा दी लेकिन सरकार की ओर से संवेदना तक व्यक्त नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button