AAP से घबराई BJP? गोपाल इटालिया के घर पुलिस पहुंची, गुजरात में सियासी बवाल
गोपाल इटालिया के घर पुलिस पहुंचने से गुजरात की राजनीति गरमा गई है... AAP ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति इन दिनों काफी गर्म है.. स्थानीय निकाय चुनाव 26 अप्रैल को होने वाले हैं.. और इसी बीच आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया ने मंगलवार को पुलिस पर एक बड़ा आरोप लगाया.. इटालिया ने कहा कि सूरत स्थित उनके घर पर पुलिस पहुंची.. और उनके परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया.. और उन्होंने गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी पर सीधा हमला बोला.. जानकारी के मुताबिक स्थानीय चुनाव में अपनी सत्ता डगमगाती देख बीजेपी खेमें में हलचल मची हुई है.. जिसको देखते हुए बीजेपी आप को कमजोर करने की नाकाम कोशिशें कर रही है.. कहीं उनके प्रत्याशियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए आवेदन दे रही है.. तो कभी पुलिस का सहारा ले रही है..
जिसको लेकर इटालिया ने X पर पोस्ट करके दावा किया कि.. हर्ष संघवी ने उनकी बुजुर्ग मां को डराने-धमकाने के लिए पुलिस भेजी.. पुलिस ने मां के साथ बदतमीजी की.. और सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की.. कि गोपाल कब आता है.. कब जाता है.. इटालिया का कहना है कि यह खुलेआम परोक्ष धमकी थी.. लेकिन पुलिस का जवाब बिल्कुल अलग है.. सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने साफ कहा कि.. यह कोई धमकी या बदतमीजी नहीं थी.. बल्कि मेहसाणा की एक सिविल अदालत के गैर-जमानती वारंट को तामील करने की पूरी तरह कानूनी और रूटीन प्रक्रिया थी..
आपको बता दें कि गोपाल इटालिया जूनागढ़ जिले के विसावदर विधानसभा क्षेत्र से AAP विधायक हैं.. वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं.. और स्थानीय स्तर पर काफी सक्रिय रहते हैं.. इटालिया ने X पर पोस्ट में लिखा कि गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने आज सारी हदें पार कर दी हैं.. आज सुबह संघवी ने मेरी बुजुर्ग मां को डराने-धमकाने के प्रयास में सूरत स्थित मेरे घर पर पुलिस भेजी.. पुलिस ने मेरी मां के साथ दुर्व्यवहार किया.. और उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने सोसाइटी के गार्ड से उनके आने-जाने के बारे में सवाल पूछे.. जो परोक्ष रूप से धमकी जैसा था.. इटालिया का आरोप है कि यह राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है.. उन्होंने कहा कि उनकी मां अकेली रहती हैं.. और बुजुर्ग होने के कारण उन्हें डर लग गया..
दूसरी तरफ, पुलिस ने तुरंत सफाई दी.. सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने PTI को बताया कि यह दौरा एक नियमित प्रक्रिया थी.. मेहसाणा की एक सिविल अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था.. पुलिस हेड कांस्टेबल मंगलवार को यह वारंट तामील करने के लिए इटालिया के घर गयी.. जब इटालिया घर पर नहीं मिले.. तो घर की तस्वीरें ली गईं.. और ई-समन एप्लिकेशन पर अपलोड कर दी गईं.. पुलिस का कहना है कि यह कोई नई या असामान्य बात नहीं है.. अदालत और पुलिस के बीच समन्वय के लिए ई-समन ऐप का इस्तेमाल होता है.. आरोपी के दिए गए पते पर अधिकारी जाता है.. अगर आरोपी नहीं मिलता, तो फोटो खींचकर अपलोड करना पड़ता है..
पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार.. यह 2020 का पुराना मामला है.. मेहसाणा सिटी ‘A’ डिवीजन पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 143 (गैरकानूनी जमाव), 341 (गलत तरीके से रोकना), 188 (सरकारी आदेश का उल्लंघन), 269 (लापरवाही से बीमारी फैलाना).. और महामारी रोग अधिनियम की धारा 3 लगाई गई थी.. मेहसाणा के तीसरे अतिरिक्त सिविल जज.. और प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट बी.आर. करिया ने 27 मार्च 2026 को गैर-जमानती वारंट जारी किया.. वारंट में इटालिया को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने का निर्देश था..
बता दें कि पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया ई-समन एप्लिकेशन के जरिए हुई.. आरोपी के आरोप पत्र में दिए गए पते पर वारंट भेजा गया.. जिम्मेदार अधिकारी को आरोपी के आवासीय पते पर जाना था.. इटालिया घर पर नहीं मिले, तो घर की तस्वीरें ली गईं.. और अपलोड कर दी गईं.. पुलिस का कहना है कि यह सामान्य कानूनी प्रक्रिया है.. किसी प्रकार की धमकी या बदतमीजी नहीं हुई.. यह घटना गुजरात की राजनीति को और गर्म कर रही है.. स्थानीय निकाय चुनाव सिर्फ कुछ हफ्तों दूर हैं.. AAP, कांग्रेस और BJP के बीच मुकाबला तेज है.. AAP ने सूरत नगर निगम के लिए 75 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं..
गोपाल इटालिया AAP के प्रमुख चेहरे हैं.. और उन्होंने पहले भी कई मुद्दों पर सरकार पर हमला बोला है.. अब इस वारंट तामील की घटना को उन्होंने राजनीतिक साजिश बता दिया है.. AAP की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया आई है.. पार्टी का कहना है कि विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है.. इटालिया ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री हर्ष संघवी सीधे तौर पर इसमें शामिल हैं..



