जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग  घायल

उत्तर प्रदेश के बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तलाब इलाके में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तलाब इलाके में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी परिवार के लोगों ने एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, डॉक्टरी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

छाबी तलाब क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट -इकबाल खान, बांदा

Related Articles

Back to top button