500 रुपये के विवाद में खूनी संघर्ष, बेटे को बचाने गए पिता को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
बरेली के करुआताल गांव में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में बीच-बचाव करने गए एक पिता की जान चली गई। मृतक की पहचान पूरनलाल के रूप में हुई है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बरेली के करुआताल गांव में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में बीच-बचाव करने गए एक पिता की जान चली गई। मृतक की पहचान पूरनलाल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक गांव के यादव राम, भगवानदास, मौकमपाल और भानु प्रताप पूरनलाल के भतीजे धर्मेंद्र की पिटाई कर रहे थे। शोर सुनकर पूरनलाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने पूरनलाल को घेरकर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला किया और गला भी दबाया।
गंभीर हालत में पूरनलाल को CHC आंवला ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया मृतक के भाई कुंवरपाल की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
500 के विवाद में गई जान
आंवला के करुआताल में 500 रुपये के विवाद में भतीजे को बचाने गए पूरनलाल की आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत हो गयी । पुलिस ने 4 लोगों पर FIR दर्ज की है. चारो आरोपी फ़रार चल रहे है.
रिपोर्ट –सुनील सक्सेना,बरेली



