BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी, शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू
BPSC ने TRE 4.0 भर्ती के 18 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसे रद्द कर संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके बाद BPSC TRE 4.0 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: BPSC ने TRE 4.0 भर्ती के 18 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसे रद्द कर संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके बाद BPSC TRE 4.0 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (TRE) 4.0 यानी शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. महत्वपूर्ण ये है कि संशोधित विज्ञापन जारी होने के बाद BPSC ने TRE 4.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत बिहार में शिक्षक बनने के लिए अब एक ही फेज यानी चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.
26 अक्टूबर तक करें आवेदन
BPSC ने बीते दिनों TRE 4.o भर्ती आवेदन प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी किया था, जिसके तहत TRE 4.0 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो गई है. तो वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख तारीख 26 अक्टूबर है, लेकिन कैंडिडेट्स 25 अक्टूबर तक ही फीस जमा करा सकते हैं. आइए, आवेदन प्रक्रिया शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
BPSC TRE 4.0 भर्ती आवेदन प्रक्रिया का नया शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख -25 सितंबर
ऑनलान फीस जमा भुगतान प्रक्रिया शुरू होने की तारीख-25 सितंबर
ऑनलान फीस जमा कराने की अंतिम तारीख- 25 अक्टूबर
आवेदन आवेदन करने की अंतिम तारीख -26 अक्टूबर
BPSC TRE 4.0 भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होम पेज पर दिख रहे TRE 4.0 या विज्ञापन संख्या लिंक पर क्लिक करें.
नया वेब पेज खुलेगा. उसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
आवेदन फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण दर्ज करें.
आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें.
फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट बटन दबाएं.
32,388 शिक्षकों की भर्ती
बिहार TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जानी है, जिसमें सबसे अधिक 16 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती सीनियर सेकेंडर यानी 11वीं और 12वीं क्लास के लिए होनी है. आइए, जानते हैं कि किस क्लास के लिए कितने पदों पर भर्ती होनी है.
कक्षा 1 से 5 3,847 पद
कक्षा 6 से 8- 8,563 पद
कक्षा 9 से 10- 3,877 पद
कक्षा 11 से 12- 16,101 पद
एक ही फेज में आयोजित होगी भर्ती परीक्षा
BPSC TRE 4.0 को पहले दो चरणों कराने का फैसला लिया था, जिस पर कैंडिडेट्स ने विरोध दर्ज कराया था. अब BPSC TRE 4.0 एक ही फेज में होगी, जिसके तहत BPSC TRE 4.0 लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा 150 नंबरों की हाेगी, जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे. सवालों को साॅल्व करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा. सभी सवाल बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे.



