एससीओ सम्मेलन में राजनाथ सिंह के बयान पर मचा घमासान

कांग्रेस ने कहा-आतंकवाद पर पाकिस्तान को एक शर्मनाक क्लीन चिट दी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एससीओ सम्मेलन में बयान पर बवाल मच गया है। विपक्ष ने इसको लेकर घेरा है। कांग्रेस ने रक्षामंत्री पर आतंकवाद पर पाकिस्तान को एक शर्मनाक क्लीन चिट देने का आरोप लगाया है। पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका को खुश करने और चीन के सामने समर्पण करने की विदेश नीति का हिस्सा बताते हुए इस बयान को राष्ट्र-विरोधी करार दिया है।
कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में आतंकवाद के विषय पर पाकिस्तान को शर्मनाक क्लीन चीट दी और यह सब अमेरिका को खुश करने तथा चीन के सामने संतुलित समर्पण की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति का हिस्सा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि यह उसी तरह की क्लीन चिट है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जून, 2020 में भारत-चीन के बीच तनाव के समय अपने बयान से बीजिंग को दी थी।

रक्षा मंत्री ने कहा था-आतंकवाद की कोई राष्ट्रीयता और कोई धर्म नहीं होता

रक्षा मंत्री ने मंगलवार को कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत के ‘‘दृढ़ संकल्प’’ को दिखाया कि ‘‘आतंकवाद के केंद्रों को न्यायोचित दंड से अब छूट नहीं है।’’ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन के एक सम्मेलन में यह भी कहा था, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद की कोई राष्ट्रीयता और कोई धर्म नहीं होता। कोई भी शिकायत, चाहे वास्तविक हो या काल्पनिक, आतंकवाद और मानवीय क्षति का बहाना नहीं बन सकती।’’ रमेश ने उनके बयान को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कल रक्षा मंत्री ने स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री मोदी की स्वीकृति और उनके निर्देश पर, बिश्केक में पाकिस्तान को शर्मनाक क्लीन चिट दे दी।

जयराम रमेश ने उठाए तीखे सवाल

उन्होंने सवाल किया , क्या पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र नहीं है? क्या पाकिस्तान में ऐसे आतंकी कैंप नहीं हैं, जिनका निशाना भारत है? क्या पाकिस्तान में भारत-विरोधी सोच को बढ़ावा नहीं दिया जाता? कांग्रेस नेता ने यह भी सवाल किया कि क्या मुंबई और पहलगाम के आतंकी हमलों की साजिश और उन्हें अंजाम पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों ने नहीं दिया था? रमेश ने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रति यह नया रुख, अमेरिका को खुश करने और चीन के सामने संतुलित समर्पण की प्रधानमंत्री की नीति का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा, रक्षा मंत्री के चौंकाने वाले बयान उतने ही राष्ट्र-विरोधी हैं, जितनी 19 जून 2020 को चीन को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा दी गई विचित्र क्लीन चिट थी।

गाजियाबाद के गौर ग्रीन एवेन्यू में भडक़ी आग 7 मंजिलें चपेट में आयी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गाजियाबाद। गाजियाबाद के वैभव खंड (इंद्रापुरम) स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब एक ऊंची इमारत की 9वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और टावर की कम से कम 7 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, लेकिन सोसाइटी के बुनियादी ढांचे और संकरी गलियों ने दमकलकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
आग की लपटों ने टावर की ऊपरी और निचली, दोनों मंजिलों को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब सात मंजिलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। लगातार प्रयासों के बावजूद, दमकलकर्मी ढाई घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद भी स्थिति को काबू में नहीं ला पाए हैं। उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा ने ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक अग्निशमन उपकरणों को तैनात किया; हालांकि, पहुंच की सीमाओं ने बचाव और आग बुझाने के प्रयासों में काफी बाधा डाली है। टावर के सामने का संकरा रास्ता—जहां सोसाइटी के पार्क और सीमित प्रवेश स्थान के कारण केवल एक ही वाहन गुजर सकता है—बड़ी दमकल गाडिय़ों और आधुनिक मशीनों के लिए घटनास्थल तक प्रभावी ढंग से पहुंचना मुश्किल बना रहा है। जैसे-जैसे आग फैलती जा रही है, इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा और अन्य मंजिलों को संभावित नुकसान को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग को काबू करने तथा इसे और फैलने से रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।

भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित करते हैं प्रधानमंत्री मोदी : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी पर कसा तंज, सीएम पर भी किया हमला

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सोशल मीडिया के जरिए हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में मारब सिक्सर की गोली छाती में, गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही सीएम है। तेजस्वी यादव ने आगे लिखा,भाजपा सरकार में हत्या होना अब मंगलराज की श्रेणी में आता है।
दरअसल बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों ने दो सरकारी अधिकारियों को गोली मार दी, ज्सिमे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूरे की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार और नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू को गोली मार दी। इस घटना में कृष्ण भूषण कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा-गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ हुई बारिश

लखनऊ में भी छाए बादल
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एकदम बदल गया है, बुधवार की सुबह पश्चिमी यूपी खासतौर से नोएडा, ग़ाजिय़ाबाद, मेरठ और सहारनपुर समेत कई जिलों में बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश हुई हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली हैं.।मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिन आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों ही संभागों में कहीं-कहीं बारिश के आसार बने हुए हैं.। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद में आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए है और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है और अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।

लखनऊ में दोपहर के बाद रिमझिम, लोगों को राहत

मौसम में आए इस बदलाव का असर राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिला। दोपहर के बाद यहां मौसम ने करवट बदला। अचानक छाए बादलों से रिमझिम बारिश होने लगी। बारिश होने से तापमान में आए गिरावट से लोगों ने राहत महसूस किया। यहां सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए थे। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा जो दोपहर के बाद कुछ डिग्री कम पा आ गया।

पेंटागन के कबूलनामे पर खुली अमेरिका की पोल

सेना के हेड क्वार्टर ने माना – दुश्मन ने एडवांस्ड मिसाइलें दाग दी तो उसे रोकने का कोई ठोस तरीका नहीं
ईरान और अमेरिका के बीच भीषण टकराव का खतरा अब भी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच भीषण टकराव का खतरा बढ़ता जा रहा है। मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात बन रहे हैं और स्टेट ऑफ होर्मुज में तनाव एकदम चरम पर है। ऐसे हालात में दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश जिसे अपनी ताकत पर बड़ा गुमान है। जिसकी मिसाइलें दुनिया के किसी भी कोने में सटीक वार कर मिनटों में तबाही मचा सकती हैं।
वह अमेरिका आज खुद को बचाने में असमर्थ है। अपनी खुद की रक्षा करने में असमर्थ है। यह किसी का विश्लेषण नहीं बल्कि यह खुद अमेरिकी सेना के हेड क्वार्टर पेंटागन का कबूलनामा है जिसमें उसने खुद मान लिया कि अगर दुश्मन ने एडवांस्ड मिसाइलें दाग दी तो अमेरिका के पास उसे रोकने का कोई ठोस तरीका नहीं है। सवाल यह है कि क्या सुपर पावर की चमक अब फीकी पड़ रही है? या फिर दुनिया हथियारों की दौड़ के सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। जहां सबसे पावरफुल देश भी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है। पेंटागन ने यह बात वाशिंगटन में हुई कांग्रेसल हियरिंग के दौरान कबूल की है। अमेरिका की घटती सैन्य क्षमता को स्वीकार करने वाले अधिकारी का नाम है मार्क बेकोविड्स जो स्पेस पॉलिसी के लिए असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ वॉर है। उन्होंने यूएस सीनेट को यह भी बताया कि दुश्मन अब नॉन बैलेस्टिक खतरे को विकसित कर रहे हैं। जिनसे निपटना मुश्किल है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि अमेरिका के पास हाइपरसोनिक हथियारों, एडवांस्ड क्रूज मिसाइलों और स्टीलथ ड्रोन जैसे खतरों से बचने का कोई पुख्ता डिफेंस सिस्टम नहीं है। यानी अगर यह हथियार इस्तेमाल होते हैं तो अमेरिका खुद को पूरी तरह सुरक्षित नहीं मान सकता। दूसरी तरफ स्टील ड्रोन और लो फ्लाइंग क्रूज मिसाइलें रडार से बचकर सीधे टारगेट पर हमला कर सकती हैं।

ट्रंप के बड़बोलापन पर किंग चाल्र्स की लताड़

किंग चाल्र्स अमेरिका के दौरे पर आए। ऑफिशियल स्टेट जो विजिट होता है और यहां पर जब भी इस तरह के बड़े विजिट होते हैं तो वाइट हाउस में होस्ट किया जाता है। एक डिनर रखा जाता है। लेकिन यहां पर अक्सर जो वल्र्ड लीडर्स हैं वो टोस्ट दिया करते हैं। टोस्ट मतलब एक छोटा सा स्पीच हो गया जिसमें ह्यूमर भी होता है, डिप्लोमेसी भी होती है। किंग चाल्र्स टोस्ट दे रहे थे। मतलब यहां पर एक छोटी सी स्पीच दे रहे थे और उन्होंने बहुत ही लाइट हार्टेड लेकिन एक पॉइंटेड जोक ट्रंप की तरफ कहा। उन्होंने कहा अमेरिकनंस वुड बी स्पीकिंग फ्रेंच इफ नॉट फॉर ब्रिटेन। उन्होंने जो कहा है ना वो दो पार्ट में डिवाइडेड है। यू रिसेंटली कमेंटेड मिस्टर प्रेसिडेंट। मतलब किंग चाल्र्स डोनल्ड ट्रंप को कह रहे हैं कि हाल ही में आपने कुछ कमेंट पास किया था। ट्रंप ने दावोस समिट में कहा था कि अगर अमेरिका ने मदद की और यहां पर जो अलाइड फोर्सेस हैं उनकी जीत हुई वल्र्ड वॉर टू में और जर्मनी हार गई थी।

Related Articles

Back to top button