CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा-जंतर-मंतर’ Season 2 जल्द होगा शुरू?

अभिजीत दिपके ने 'जंतर मंतर सीजन 2' का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने बैठक के लिए हॉल किराए पर न मिलने को लेकर भाजपा पर हमला बोला. आरोप लगाया कि ये पार्टी लोगों को धमका रही है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: अभिजीत दिपके ने ‘जंतर मंतर सीजन 2’ का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने बैठक के लिए हॉल किराए पर न मिलने को लेकर भाजपा पर हमला बोला. आरोप लगाया कि ये पार्टी लोगों को धमका रही है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर बहुत से लोग कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है.

हालांकि, दिपके ने ये नहीं बताया है कि वो इस बार किस मुद्दे को लेकर आवाज बुलंद करेंगे. हालांकि, इसे उनके बीते दिन के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें कहा था कि गांवों में सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान चलेगा.

मीडिया से बातचीत में दिपके ने कहा, आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी. हम हॉल ढूंढ रहे थे. मगर किसी ने किराए पर हमें हॉल नहीं दिया. सब यही कहते रहे कि ऊपर से दबाव है. बड़ी मुश्किल से एक हॉल मिला. इसकी हमारे पास रसीद भी है लेकिन सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं. उनसे कहा गया, अगर यहां मीटिंग होने दी तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा.

ये भाजपा की बहुत बड़ी गलतफहमी है: दिपके

दिपके ने आरोप लगाया कि यह सब भारतीय जनता पार्टी कर रही है. भाजपा की हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि ये पार्टी देश के युवाओं से डरी हुई है. अगर इन्हें लगता है कि ऐसी हरकतों से हम डर जाएंगे तो ये बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं. CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सवाल किया, दिल्ली पुलिस इस मामले में क्या कर रही है? क्या दिल्ली में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई? क्या पुलिस सिर्फ भाजपा के लिए काम कर रही है? पुलिस से सवाल है कि क्या वह दिल्ली की जनता के लिए काम करेगी?

बीते दिन अभिजीत दिपके ने क्या कहा था?

अभिजीत दिपके ने सोमवार को बयान दिया था कि गांवों में सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बुनियादी सुविधाओं का सोशल ऑडिट करने और सरपंचों से स्कूलों की स्थिति सुधारने की जिम्मेदारी उठाने की अपील की. कॉकरोच जनता पार्टी यह अभियान 15 अगस्त से शुरू करेगी.

Related Articles

Back to top button