मराठा आरक्षण पर सीएम फणनवीस एक साल से गुमराह कर रहे : जरांगे

- बोले- इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जालना। आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी राधाकृष्ण विखे पाटिल पर आरोप लगाया कि वे एक साल से अधिक समय से आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय को गुमराह कर रहे हैं। जालना के अंतरवाली सराटी गांव में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 11वें दिन स्वास्थ्य बिगडऩे पर जरांगे को मंगलवार तडक़े नस के जरिए (आईवी) तरल पदार्थ लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
वहीं, मराठा आरक्षण पर बनी उपसमिति के प्रमुख विखे पाटिल ने उनसे ‘दो कदम आगे बढऩे’ और अपनी मांगों पर राज्य सरकार के सकारात्मक फैसलों को स्वीकार करने का आग्रह किया। चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, जरांगे पानी की कमी की समस्या से पीडि़त हो गए। मंत्रियों की ओर से सरकार द्वारा जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद रात ढाई बजे से सुबह सात बजे के बीच उन्हें आईवी के जरिए चार बोतल तरल पदार्थ चढ़ाए गए।



