ऐसे बनाएं बंगाल की फेमस झालमुड़ी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पश्चिम बंगाल की झालमुड़ी सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि बंगाल की स्ट्रीट फूड संस्कृति की पहचान है। हल्की, मसालेदार और झटपट बनने वाली यह डिश हर उम्र के लोगों की पसंदीदा है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी खास कुकिंग स्किल की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद साधारण सामग्री से आप मिनटों में बाजार जैसी टेस्टी झालमुड़ी तैयार कर सकते हैं। अगर आपने भी मोदी जी की तरह चटपटी झालमुड़ी खाने का मन बना लिया है, लेकिन बाहर की गर्मी या भीड़ से बचना चाहते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं और घर बैठे बंगाल के असली स्वाद का मजा ले सकते हैं। झालमुड़ी बंगाल का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, जिसे मुरमुरे, मसाले और सरसों के तेल से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद तीखा, खट्टा और बेहद लाजवाब होता है। इसे भेलपुरी या मुरमुरे चाट भी कहा जाता है।

सामग्री

झालमुड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए मुरमुरे, बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, उबले आलू, नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, सरसों का तेल, नींबू का रस, सेव।

विधि

सबसे पहले एक बड़े बाउल में मुरमुरे लें। उसमें प्याज, टमाटर, आलू और हरी मिर्च डालें। अब नमक, चाट मसाला और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अंत में नींबू का रस डालें और तुरंत सर्व करें। झालमुड़ी का असली स्वाद सरसों के तेल से आता है। साथ ही इसे बनाकर तुरंत खाना जरूरी है, नहीं तो मुरमुरे नरम हो जाते हैं। चाहें तो मूंगफली और नारियल के टुकड़े भी डाल सकते हैं।

घर पर बनाएं बाजार जैसा सांभर मसाला

  • स्वाद ऐसा उंगलियां चाटते रह जाएंगे बड़े और बच्चे

दक्षिण भारतीय खाना स्वादिष्ट और हेल्दी के साथ ही बनाने में भी आसान होता है, अगर आपको कुछ ट्रिक्स पता हों। डोसा हो, इडली या वड़ा, सभी के साथ सांभर परोसा जाता है। अगर आपको सही तरीके से सांभर बनाना आता हो तो खाने का स्वाद बढ़ जाएगा। हालांकि सांभर बनाने के लिए सब्जियों और दाल के अलावा जो सबसे जरूरी सामग्री है, वो है सांभर मसाला। सांभर का असली स्वाद उसके मसाले में छिपा होता है। बाजार का मसाला अक्सर फ्लेवर में कम और प्रिजर्वेटिव्स से भरा होता है, लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाते हैं, तो स्वाद और खुशबू दोनों ही बेहतरीन मिलते हैं। घर का बना सांभर न केवल हेल्दी होता है, बल्कि यह आपके हर खाने को खास बना देता है। घर पर बना सांभर मसाला आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है।

सामग्री

1 कप धनिया बीज, 8-10 सूखी लाल मिर्च, 2 चम्मच चना दाल,1 चम्मच उड़द दाल,1 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच काली मिर्च, 8-10 करी पत्ते, आधा चम्मच हल्दी पाउडर।

तरीका

मसालों को एक कढ़ाई में बिना तेल के धनिया, दालें, मेथी और जीरा को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर मिर्च और करी पत्ते डालें, अब सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर खुशबू आने तक भूनें। अब इसे ठंडा करें, गैस बंद करके मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। अब इसे पीस लें फिर इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें और अंत में हल्दी मिलाएं। मसाले को एयरटाइट कंटेनर में रखें। होममेड मसाला 2-3 महीने तक फ्रेश रहता है। ज्यादा तीखापन चाहिए तो मिर्च बढ़ा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button