गोरखपुर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

गोरखपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के तत्वावधान में रविवार को कौड़ीराम स्थित एक मैरेज हाल में कौड़ीराम, गगहा, बड़हलगंज और गोला ब्लाक की संगठनात्मक संवाद एवं समीक्षा बैठक हुई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: गोरखपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के तत्वावधान में रविवार को कौड़ीराम स्थित एक मैरेज हाल में कौड़ीराम, गगहा, बड़हलगंज और गोला ब्लाक की संगठनात्मक संवाद एवं समीक्षा बैठक हुई।

इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र के रामटेक से सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने की जरूरत है। सह पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद कमांडो कमाल किशोर तथा अशोक सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास ही पार्टी की ताकत है। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होने से जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

बैठक को कमाल किशोर कमांडो, अशोक सिंह, सदल प्रसाद, स्नेहलता और निर्मला पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन संदीप गोरखपुरी ने किया। शहर उपाध्यक्ष अभिषेक राय गांधी ने अतिथियों का साल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान 10 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में डॉ. बीएस सिंह, डॉ. एखलाक अहमद, जय नारायण यादव, युवा जिला अध्यक्ष सूरज यादव, विजय राय, सुभाष दास, गया प्रसाद, जीतबंधन प्रसाद, मंटू त्रिपाठी, कौड़ीराम ब्लाक अध्यक्ष गोपाल पांडेय, गगहा ब्लाक अध्यक्ष वरुण सिंह, बड़हलगंज अध्यक्ष कन्हैया ओझा और गोला अध्यक्ष श्रवण यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

Related Articles

Back to top button