बांदा में पुलिस का ‘मुस्कान अभियान’ सफल, 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

बांदा जिले में पुलिस ने उन 111 लोगों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटा दी, जिन्होंने अपने खोए हुए मोबाइल फोन के वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बांदा जिले में पुलिस ने उन 111 लोगों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटा दी, जिन्होंने अपने खोए हुए मोबाइल फोन के वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी।

पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ के तहत साइबर क्राइम थाना और जिले के अलग-अलग थानों की साइबर टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 111 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

रविवार को पुलिस लाइन बांदा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए साइबर टीम का आभार जताया।

खोया मोबाइल वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे

पुलिस लाइन में आयोजित मोबाइल सुपुर्दगी कार्यक्रम में उस समय भावुक और खुशी का माहौल देखने को मिला, जब एक-एक कर मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। किसी का मोबाइल कई महीने पहले गुम हुआ था, तो किसी ने फोन वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी।

मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने पुलिस अधिकारियों और साइबर टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया। लाभार्थियों का कहना था कि उन्हें भरोसा नहीं था कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा उनके हाथ में आएगा, लेकिन पुलिस की तकनीकी टीम की मेहनत से उनका फोन वापस मिल गया।

एक मोबाइल स्वामी ने कहा, “हमें उम्मीद नहीं थी कि मोबाइल वापस मिलेगा। पुलिस ने काफी मेहनत की और आज हमारा फोन हमें वापस मिल गया।”

मुस्कान अभियान के तहत साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई

बांदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए ‘मुस्कान अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना और जिले के विभिन्न थानों की साइबर टीमों को मोबाइल फोन दिया गया है.
रिपोर्ट -इकबाल खान, बांदा

Related Articles

Back to top button