वंदे मातरम् को लेकर विवाद, खरगे बोले- ‘मैंने वही गाया जो गांधी-वाजपेयी गाते थे’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मैंने वही वंदे मातरम गाया जो, महात्मा गांधी और अटल विहारी बाजपेयी गाते थे. अगर मैंने गुनाह किया है तो गांधी और वाजपेयी भी गुनहगार हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मैंने वही वंदे मातरम गाया जो, महात्मा गांधी और अटल विहारी बाजपेयी गाते थे. अगर मैंने गुनाह किया है तो गांधी और वाजपेयी भी गुनहगार हैं.

वंदे मातरम् विवाद पर जारी सियासत के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बड़ा बयान दे दिया है. खरगे ने कहा, मैंने वही वंदे मातरम गाया जो, पंडित नेहरू, महात्मा गांधी और अटल विहारी बाजपेयी ने गाया.

अगर मैंने गुनाह किया है तो गांधी और वाजपेयी भी गुनहगार हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहेगी वो नहीं होगा. खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने 90 साल पुरानी परंपरा जारी रखी.

खरगे का पूरा बयान

खरगे ने कहा कि मैंने वही ‘वंदे मातरम’ गाया जो महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू गाते थे. अगर इसे गाना अपराध है, तो वे पिछले 18 सालों से यही अपराध कर रहे थे. अगर यह अपराध है तो गांधी जी के खिलाफ केस दर्ज करो. अगर अपराध है तो नेहरू जी के खिलाफ भी केस दर्ज करो. अगर अपराध है तो वल्लभभाई पटेल के खिलाफ भी केस दर्ज करो. अटल जी ने वही ‘वंदे मातरम’ गाया. केस करो.

उन्हें पता ही नहीं कि उनके जन्म से पहले ही कांग्रेस ने यह तय कर लिया था कि देश के लिए कौन-से राष्ट्रीय गीत अपनाए जाएंगे. ऐसा नहीं है कि आप जो कह दोगे वही राष्ट्रीय नियम बन जाएगा. कल कोई और सरकार आ सकती है, वो कुछ और कह देंगी तो वही नियम बन जाएगा. हमने तो बस वही परंपरा जारी रखी है जो पिछले 90 सालों से चली आ रही है.

Related Articles

Back to top button