उन्नाव शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा, BSA ऑफिस में 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप
उन्नाव जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। खुफिया कैमरे में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शैलेश पाण्डेय से जुड़ा कथित भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। खुफिया कैमरे में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शैलेश पाण्डेय से जुड़ा कथित भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।
आरोप है कि एक स्कूल का नोटिस खत्म कराने के नाम पर प्रिंसिपल से 50 हजार रुपये की मांग की गई। पैसे न देने पर संबंधित स्कूल को बार-बार नोटिस जारी किए जाने का दबाव बनाया जा रहा था।
इस पूरे मामले में BSA ऑफिस में तैनात बड़े बाबू उदयवीर सिंह का बयान भी कैमरे में कैद हुआ है। कैमरे पर उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि “साहब के कहने पर ही नोटिस की कार्रवाई होती है।”
बताया जा रहा है कि तमोरिया बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय से 50 हजार रुपये की मांग की गई थी।
करीब 15 साल से BSA कार्यालय में तैनात बड़े बाबू उदयवीर सिंह ने इस पूरे प्रकरण को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं, जिससे शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार की पोल खुलती नजर आ रही है।
फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



