इटावा-कानपुर हाईवे हादसा: 15 घायल, कई यात्री बस में फंसे

उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में इटावा–कानपुर हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के जिला
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में इटावा–कानपुर हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नासिक से अयोध्या होते हुए नेपाल जा रही डबल डेकर टूरिस्ट बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे के समय बस में कुल 57 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

फायर कर्मियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button