वर्तमान व्यवस्था से असंतुष्ट है देश का जेन जी : भूपेष बघेल

  • छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने बाबा बागेश्वर व संघ पर साधा निशाना

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामभद्राचार्य के बाद धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि शास्त्री राम भद्राचार्य के ही शिष्य हैं। बागेश्वर बाबा पर्ची देखकर सब बता देते हैं,उन्हें रामभद्राचार्य जी निर्देशित करें कि वे पर्ची देखकर पेट्रोल डीजल के दाम थोड़े कम करवाएं। मोहन भागवत को भी घेरते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि आरएसएस आज हिंदू धर्म का सबसे बड़ा ठेकेदार बना हुआ है। रामभद्राचार्य जी बोलते हैं कि कई संतों को संस्कृत तक नहीं आती। मैं पूछना चाहता हूं क्या मोहन भागवत ने आज तक संस्कृत का एक श्लोक भी बोला है, फिर वो ठेकेदार कैसे बन गए। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा में रामभद्राचार्य को नहीं बुलाया गया लेकिन भागवत मंदिर में थे। दीपक बैज के खतरे में होने से जुड़े सवाल पर बघेल ने कहा कि दीपक बिल्कुल संकट में नहीं हैं। हमारे नौजवान साथी हैं और हर कार्यकर्ता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अभी भी धरने पर बैठे हुए हैं और उनको कांग्रेस के सभी नेताओं का समर्थन है। कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने की बात पर बघेल ने कहा कि मैं खुद एक पार्टी का हूं, तो दूसरी पार्टी को कैसे सपोर्ट कर सकता हूं, लेकिन जिस तरह से तीन दिनों में दो करोड़ लोग उससे जुड़े हैं, इससे पता चलता है अभी जो व्यवस्था चल रही है उससे देश के युवा जेन ज़ी परेशान हैं।

Related Articles

Back to top button