डिप्टी सीएम केशव मौर्य का हेलीकॉप्टर अचानक उतारा गया, इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम कैशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम कैशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है.

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में धुआं उठने और तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग की गई. घटना के बाद डिप्टी सीएम को विमान से सकुशल उतार लिया गया.

जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य आज हेलीकॉप्टर के जरिए लॉ मार्टस से कौशांबी जा रहे थे. हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.

Related Articles

Back to top button