ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के मौरांवा थाना क्षेत्र में अवैध पशु वधशाला चलने का मामला सामने आया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के मौरांवा थाना क्षेत्र में अवैध पशु वधशाला चलने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से चोरी-छिपे पशुओं का वध किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मवेशियों के साथ-साथ गौवंश को भी काटा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह अवैध गतिविधि मौरांवा थाने से लगभग 800 मीटर की दूरी पर, कंजरपुर स्थित पंचायत भवन के पास संचालित की जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इमरान और वसीम नाम के दो युवक इस पशु क्रूरता में शामिल हैं और खुलेआम अवैध पशु वध कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button