आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, ट्राला, बस और पिकअप आपस में भिड़े
आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। औरास थाना क्षेत्र में एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। इसी दौरान घने धुंध के कारण पीछे से आ रहे ट्राला, वॉल्वो बस और पिकअप ट्रेलर आपस में टकरा गए।
हादसे में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही यूपीडा (UPEIDA) और औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



