लाभपुर में अभिषेक बनर्जी की रैली के मंच पर आग, मची अफरा-तफरी
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लाभपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब Abhishek Banerjee की रैली के लिए बनाए गए मंच पर अचानक आग लग गई। यह घटना उनके भाषण देने और मंच से उतरने के कुछ ही देर बाद हुई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लाभपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब Abhishek Banerjee की रैली के लिए बनाए गए मंच पर अचानक आग लग गई। यह घटना उनके भाषण देने और मंच से उतरने के कुछ ही देर बाद हुई।
आग की लपटें उठते ही वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।



