पुरानी रंजिश में दबंगों ने 3 युवकों को उठाया, एक को पीट-पीटकर मार डाला

उन्नाव में दबंग विपिन सिंह ने अपने गुर्गों के साथ तीन युवकों को अगवा कर पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव में दबंग विपिन सिंह ने अपने गुर्गों के साथ तीन युवकों को अगवा कर पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। पूरा मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बसधना गांव का है।

जानकारी के अनुसार, विपिन सिंह के घर 8 मार्च की देर रात पार्टी का आयोजन था। पार्टी के दौरान विपिन सिंह ने मनोकान्त शुक्ल, रामजी और महेंद्र नामक युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

इसके बाद विपिन सिंह अपने गुर्गों के साथ तीनों युवकों को कार में जबरन बैठाकर फरार हो गया। आरोप है कि युवकों को जमकर पीटा गया, जिससे मनोकान्त शुक्ल की मौके पर मौत हो गई।

मनोकान्त का शव लगभग 20 घंटे बाद माखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पत्नी ने विपिन सिंह पर देर रात अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।

जानकारी के अनुसार मृतक और विपिन सिंह के बीच पुरानी रंजिश रही है। पूर्व में विपिन सिंह ने मनोकान्त के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में FIR भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”, उन्नाव

Related Articles

Back to top button