बांदा के मुक्तिधाम में युवक ने लगाई फांसी, घर के अंदर पंखे से लटकता मिला शव

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुक्तिधाम का है.

4पीएम न्यूज नेटवर्कः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुक्तिधाम का है.

जहां एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला. जानकारी के मुताबिक देर रात मां और बेटे में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी. जिसके बाद युवक ने घर के अंदर पंखे से लटक कर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया..

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्कॉट के साथ पुलिस पहुंची. और घटनास्थल की गहनता से जांच की. परिजनों के मुताबिक युवक शादीशुदा था.. और पत्नी एक महीने से मायके में रह रही थी.

घटना के वास्तविक कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट- इकबाल, बांदा

Related Articles

Back to top button