जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में क्या होगा खुलासा?

जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान एक बार फिर चर्चा में हैं। रामपुर जेल में बंद आजम खान से प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ करने की तैयारी में है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान एक बार फिर चर्चा में हैं। रामपुर जेल में बंद आजम खान से प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ करने की तैयारी में है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम पूछताछ के लिए जेल पहुंच चुकी है। इस मामले में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसी का फोकस जौहर ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय लेन-देन, डोनेशन की रकम के स्रोत और धन के इस्तेमाल से संबंधित पहलुओं पर है।

जांच के दौरान ठेकेदार सलीम, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कई अन्य फर्मों के संचालकों और रामपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक नसीर अहमद खान के बयानों को भी अहम माना जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इन लोगों के बयानों और दस्तावेजों का आजम खान के सामने सत्यापन कराया जा सकता है। हालांकि, पूछताछ के अंतिम नतीजों और जांच एजेंसी की ओर से सामने आने वाले आधिकारिक तथ्यों का इंतजार है।

बुधवार तक बढ़ सकती है पूछताछ
जौहर ट्रस्ट के लिए गए फैसलों में आजम खान की भूमिका, सरकारी विभागों के बजट से निर्माण करने का आरोप, फर्जी दानदाता और डमी ट्रस्टी को लेकर आजम खान से सवाल किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक ये पूछताछ बुधवार तक बढ़ाई जा सकती है.

दो बार हो चुकी है सलीम से पूछताछ
आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला के करीबी सलीम से ईडी दो बार पूछताछ कर चुकी है. तीसरी बार भी सलीम को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी के दायरे में आजम खान के करीबी अनवर भी हैं. उन्हें ईडी 14 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुला सकती है. आजम खान जौहर यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं. जौहर ट्रस्ट जौहर यूनिवर्सिटी संचालित करता है.

आजम खान पर एक और मामला दर्ज
आजम खान के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है. राज्य हज समिति भूमि घोटाले में विजिलेंस की यह कार्रवाई हुई है.  यूपी राज्य हज समिति के तत्कालीन अध्यक्ष आजम खान पर एफआईआर हुई है. इसके साथ ही दो पूर्व सचिवों समेत पांच लोगों के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज किया है. विजिलेंस जांच में 2.08 करोड़ रुपए की राजस्व क्षति का खुलासा हुआ है. पूरा मामला हज समिति की जमीन बेचने में गड़बड़ी का है.

Related Articles

Back to top button