उन्नाव में पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार
उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी रफीक के पैर में गोली लग गई। घायल रफीक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी मनमोहन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
तीसरा आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी आवारा घूम रहे गोवंश को पकड़कर उनकी तस्करी करते थे।
घायल आरोपी रफीक के खिलाफ लखनऊ और उन्नाव में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
यह घटना असोहा थाना क्षेत्र के चंदन खेड़ा पुल के पास की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



