गुप्तार घाट के गंगा कटरी में युवक का शव मिलने से हड़कंप, 15 दिन पुराना होने की आशंका
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित गुप्तार घाट के गंगा कटरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित गुप्तार घाट के गंगा कटरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार शव लगभग 15 दिन पुराना बताया जा रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि शव को कुत्ते नोच रहे थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर



