कानपुर में युवतियों का हंगामा! ब्राह्मण युवक की पिटाई, फिर उसी पर केस
आरोप है कि कुछ युवतियों ने एक ब्राह्मण युवक को चप्पलों, लात-घूंसों से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली फेज-2 इलाके में मारपीट का एक मामला सामने आया है।
आरोप है कि कुछ युवतियों ने एक ब्राह्मण युवक को चप्पलों, लात-घूंसों से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद युवतियों ने उल्टा युवक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान युवतियों ने जातिसूचक गालियां भी दीं और अपमानजनक बातें कहीं।
पीड़ित दंपत्ति ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे शिकायत करने थाने पहुंचे तो उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें वहां से भगा दिया गया।
न्याय की मांग को लेकर पीड़ित दंपत्ति ने डीसीपी दक्षिण कार्यालय पहुंचकर संबंधित युवतियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर


