मिर्जापुर : पुलिस मुठभेड़ में शराब चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार, दो हुए घायल
मिर्जापुर पुलिस ने शराब की दुकानों में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मिर्जापुर पुलिस ने शराब की दुकानों में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है. इस दौरान दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है और भाग रहे दो और को भी गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार चोर देशी शराब की दुकानों को टारगेट कर करते थे. गिरफ्तार चार शातिर चोरों में तीन चंदौली के एक मिर्जापुर का रहने वाला है. इनके पास से चोरी का 40 बेटी देशी शराब और बिक्री का 95300 नगद बरामद किया गया है.
मिर्जापुर के अहरौरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.पुलिस ने शराब की दुकानों में चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा है.दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है तो वही भाग रहे दो और चोरों को भी गिरफ्तार किया है.
विभिन्न जनपदों चोरी किया करते थे. मिर्जापुर, सोनभद्र जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्र की देशी शराब के 7 जगहों से चोरी की है.देशी शराब के दुकानों को टारगेट करते थे.
एएसपी ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने पुलिस लाइन के मां विंध्यवासिनी सभागार में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी गिरफ्तार शातिर चोर शराब की दुकानों को निशाना बनाते थे.मिर्जापुर और सोनभद्र के 7 जगहों से शराब की चोरी का मुकदमा दर्ज था.
मुखबिर की सूचना मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर करन बिंद और गंगा राम बिंद को गिरफ्तार किया है. एक पर 6 और दूसरे पर 12 मुकदमों दर्ज. वहीं भाग रहे आर्यन यादव और रामभरोस साहनी को को भी गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार चार शातिर चोरों में तीन चंदौली के एक मिर्जापुर का रहने वाला है.
गिरफ्तार अभियुक्त चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले क्षेत्र में 2-3 दिन पहले रेकी करते थे और इस दौरान उन शराब की दुकानों को चिह्नित करते थे जिन दुकानों में कोई नही रहता था मौका देखकर चिह्नित दुकान में चोरी से घुसकर शराब नकदी आदि चोरी कर लेते थे.
घटना को अंजाम देने के दौरान अभियुक्तों द्वारा अपने मोबाइल फोन को बन्द रखा जाता था जिससे उन्हे मोबाइल फोन के माध्यम से ट्रेस करना मुश्किल हो. अभियुक्तों द्वारा मुगलसराय में एक वेयर हाउस बनाया गया था जहां चोरी के माल को भण्डारित किया जाता था. जहां से चोरी के माल को छोटे-छोटे भाग में बांट कर बिहार ले जाकर बेच देते थे. और प्राप्त पैसे को आपस में बाट लेते थे .पुलिस ने पूछताछ कर चारों को जेल भेज दिया है.
रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर



