10 डाउनिंग स्ट्रीट में गौतम रंगराजन की एंट्री, UK PM के बने एक्सपर्ट एडवाइजर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बरनहम ने भारतीय मूल के रणनीतिकार और मीडिया एक्सपर्ट गौतम रंगराजन को स्ट्रक्चर और प्रोसेस पर एक्सपर्ट एडवाइजर नियुक्त किया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बरनहम ने भारतीय मूल के रणनीतिकार और मीडिया एक्सपर्ट गौतम रंगराजन को स्ट्रक्चर और प्रोसेस पर एक्सपर्ट एडवाइजर नियुक्त किया है. वो लंबे समय तक बीबीसी में काम कर चुके हैं.
ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) के प्रधानमंत्री एंडी बरनहम ने गौतम रंगराजन को अपना खास सलाहकार बना लिया है. ये भारतीयों के लिए अच्छी खबर है गौतम रंगराजन भारतीय मूल के हैं.
वो यूके में स्ट्रक्चर और प्रोसेस पर एक्सपर्ट एडवाइजर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. उनका काम सरकार की नीतियों पर कैसे काम किया जाए, उसका स्ट्रक्चर तैयार करना, उसे और बेहतर बनाने की ओर कैसे ले जाया जाना है.गौतम रंगराजन स्ट्रैटेजिस्ट और मीडिया एक्सपर्ट हैं.
वो लंबे समय तक बीबीसी में काम कर चुके हैं. उनके पास कॉर्पोरेट रणनीति और बड़े बदलाव लाने का अच्छा अनुभव है. गौतम ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है. उनके पास मीडिया-क्रिएटिव इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है.
कैसा रहा करियर?
रंगराजन ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से म्यूजिक में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री ली है. उन्होंने FT बोर्ड डायरेक्टर प्रोग्राम के तहत नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का डिप्लोमा भी है.
उन्होंने अक्टूबर 1993 में BBC रेडियो क्लासिकल म्यूजिक के साथ ट्रेनी प्रोड्यूसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया. इसके बाद उन्होंने BBC के रेडियो 3 के साथ 6 साल तक प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया. उन्हें 2001 में उन्हें एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर प्रमोट किया गया.
रंगराजन को 2003 में एक और प्रमोशन मिला और उन्हें स्ट्रैटेजी मैनेजर बनाया गया. बाद में उन्होंने BBC में स्ट्रैटेजी हेड की भूमिका संभाली. मई 2009 में उन्हें BBC कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी के कंट्रोलर के पद पर प्रमोट किया गया. फिर मई 2013 में वे स्ट्रैटेजी और परफॉर्मेंस के ग्रुप डायरेक्टर बने. इस पद पर वे पिछले साल तक बने रहे.
भारतीय मूल के कनिष्क भी कर रहे हैं काम
UK के PM का पद संभालने के बाद, बर्नहम ने वेल्स के भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पहला मंत्री नियुक्त किया. नारायण उन लोगों में से एक हैं जिन्हें पिछले पीएम कीर स्टारमर की कैबिनेट से बरकरार रखा गया है.
वेल्स के लेबर पार्टी के नेता नारायण को सितंबर 2025 में स्टारमर के कार्यकाल में AI और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था. स्टारमर कैबिनेट में जूनियर मंत्री के तौर पर, भारतीय मूल के इस सांसद ने टेक्नोलॉजी सेक्रेटरी लिज केंडल के अधीन काम किया.
नारायण का जन्म बिहार में हुआ था और 12 साल की उम्र में वे कार्डिफ चले गए. यहां उन्होंने कैथेज हाई स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) किया.



