सुखबीर सिंह बादल पर हमले से हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. महाराष्ट्र के नांदेड़ में उनपर अटैक हुआ. बादल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. महाराष्ट्र के नांदेड़ में उनपर अटैक हुआ. बादल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. महाराष्ट्र के नांदेड़ में उनपर अटैक हुआ. बादल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नांदेड शहर के पास स्थित माता साहेब गुरुद्वारा परिसर में उनपर हमला हुआ.

फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है. सुखबीर बादल पर हमला उस वक्त हुआ जब वह गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे. बादल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ पुलिस से हमले की जानकारी ली.

दो साल पहले भी हुआ था बादल पर हमला

सुखबीर सिंह बादल पर दो साल पहले भी हमला हुआ था. 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) के बाहर सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ था. जब वे अकाल तख्त द्वारा दी गई धार्मिक सजा के तहत पहरेदारी की सेवा निभा रहे थे, तब नारायण सिंह चौड़ा नामक हमलावर ने उनपर गोली चलाई. सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को तुरंत दबोच लिया था.

Related Articles

Back to top button