कानपुर में अलविदा की नमाज: पुलिस, पीएसी और ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जुमे की अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जुमे की अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। शहर में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी गई।
डीसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में पुलिस बल और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नजर रही। भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्टों को लेकर मॉनिटरिंग की गई, जिससे माहौल खराब न हो।
डीसीपी सेंट्रल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नमाज और आगामी ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर



