गोरखपुर में दो परिवारों के विवाद में मारपीट, मां-बेटी समेत तीन घायल

गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के सिहोरवा गांव में दो परिवारों के विवाद के बाद मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क:  गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दो परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि लाठी-डंडे चलने से एक ही परिवार के मां, पिता और बेटी घायल हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मकान की सफाई के दौरान शुरू हुआ विवाद

मामला सोहगौरा चौकी क्षेत्र के सिहोरवा गांव का है। बताया गया कि एक परिवार रविवार दोपहर गांव स्थित अपने मकान की सफाई करने पहुंचा था। इसी दौरान पीड़िता के पिता का दूसरे परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

लाठी-डंडे चलने से मां-बेटी समेत तीन घायल

पीड़िता के मुताबिक, मारपीट के दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें वह, उसके माता और पिता घायल हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने गगहा थाने पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और दोनों पक्षों की स्थिति की जांच कर रही है।

पुलिस बोली- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

सोहगौरा चौकी प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

यह भी पढ़ें: उन्नाव में स्कूली बच्चों से भरी बस खंती में घुसी, स्टेयरिंग खराब होने से हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button