प्रोटीन का पावरहाउस है चना
फिट रहेगा शरीर

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
आप अपने दैनिक आहार को जितना पौष्टिक और स्वस्थ रखेंगे, शरीर को उतना ही लाभ मिलता है। रोज आहार में हरी सब्जियों-फलों, नट्स और सीड्स को शामिल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सुबह भीगे हुए चने का सेवन करके आप प्रोटीन सहित शरीर के लिए जरूरी कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं। भीगे चने खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जो प्राचीन समय से ही भारतीय आहार परंपरा का हिस्सा रहा है। चने शरीर के अंगों और प्रणालियों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूती देने के अलावा इसके नियमित सेवन से कई प्रकार के लाभ हैं।
चने खाने से पाचन भी होता है ठीक
भीगे चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी सहायक है। फाइबर आंतों को साफ रखने और मल को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है, जिससे मल त्याग नियमित होता है। इतना ही नहीं फाइबर वाली चीजों को ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में भी लाभकारी पाया गया है। भीगा हुआ काला चना घंटों तक पेट भरा रखता है, जिससे स्नैकिंग और ज़्यादा खाने से बचने में मदद मिलती है। वजन घटाने के लिए ये बेस्ट स्नैक्स है। यह मेटाबॉलिज्म को फ़ास्ट करके फैट बर्न करने में भी मदद करता है। चने में मौजूद प्रोटीन लीन मसल्स बनाने में भी मदद करता है, जो वजऩ कम करने में सहायक होता है।
चना बालों को करे मजबूत
भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। सुबह-सुबह भीगे चने खाने से दिनभर शरीर में ताकत महसूस होती है और थकान भी कम लगती है। यह उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जो शारीरिक रूप से अधिक मेहनत करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने, बालों की मजबूती बढ़ाने और अक्सर कमजोरी का शिकार रहने वाले लोगों के लिए भी विशेष लाभकारी हो सकती है। चना प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी6 का एक समृद्ध स्रोत है, ये सभी बालों के लिए ज़रूरी हैं। यह जड़ों को पोषण देने और बालों का झडऩा कम करने में मदद करता है, साथ ही बालों को घना बनाता है। इसमें मौजूद मैंगनीज समय से पहले बालों के सफेद होने और पिगमेंटेशन की समस्याओं को रोकने में मदद करता है।
डायबिटीज में लाभदायक
डायबिटीज में क्या खाएं-क्या नहीं ये बड़ा सवाल रहा है। भीगे चने चूंकि लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते है, जो शरीर में शुगर के स्तर को तेजी से बढऩे नहीं देते हैं। ऐसे में मधुमेह के शिकार लोगों के लिए नियमित रूप से भीगे चने का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। भीगे चने में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल की बीमारियों से भी बचा जा है। यह भूख को भी कम करता है और ज़्यादा देर तक पेट भरा रखता है, जिससे ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी नहीं होती। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने और बेहतर ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मददगार होता है। इसके अलावा इसे सुबह खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे यह एनीमिया या कम ऊर्जा वाले लोगों के लिए आदर्श है।
यह गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सप्लीमेंट्स के बिना रक्त स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आयरन का एक प्राकृतिक स्रोत भी है।
जिम जाने वालों के लिए है अच्छी डाइट
भीगे चने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। जो लोग जिम जाते हैं या वर्कआउट करते हैं, उनके लिए भीगे चने खाना एक बेहतरीन प्राकृतिक प्रोटीन का स्रोत है। अच्छी फिटनेस चाहते हैं तो भीगे चने को आहार का हिस्सा जरूर बनाएं। चने में कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन-फाइबर की अधिकता होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे भूख को नियंत्रित करने और अनावश्यक खान-पान से बचने में भी मदद मिल सकती है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।



