AAP से डरी ‘गुजरात लॉबी’, 160+ कार्यकर्ता गिरफ्तार, केजरीवाल ने CM को लिखा पत्र 

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि AAP की बढ़ती लोकप्रियता से ‘गुजरात लॉबी’ घबरा गई है... जिसके चलते 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पार्टी के नेताओं.. और कार्यकर्ताओं की लगातार गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताई है.. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा है.. केजरीवाल ने कहा कि पंचायत.. और नगर पालिका चुनावों से पहले हमारे कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है.. और उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन महीनों में 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है.. और अब 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है.. केजरीवाल ने गुजरात सरकार पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हार के डर से AAP पर तानाशाही चला रही है..

अरविंद केजरीवाल ने सीएम भूपेंद्र पटेल को लिखे पत्र में साफ कहा कि गुजरात में 30 साल से भाजपा की सरकार है.. आज जनता भ्रष्टाचार, अत्याचार और दमन के कुशासन से बहुत परेशान हो चुकी है.. लोग जानते हैं कि आम आदमी पार्टी एक निडर, ईमानदार, देशभक्त.. और अच्छे पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी है.. AAP भाजपा से कभी समझौता नहीं करेगी.. इसी कारण पिछले कुछ सालों में गुजरात में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है.. केजरीवाल ने लिखा कि इसी लोकप्रियता के कारण अब AAP के खिलाफ एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है..

केजरीवाल ने पत्र में कहा कि AAP के अधिकतर नेताओं.. और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लो.. जिससे कि पार्टी ही न बचे.. और उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में गुजरात में AAP के खिलाफ 145 FIR दर्ज की गई हैं.. और 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है.. इसी कड़ी में 1 अप्रैल को गुजरात पुलिस ने AAP के प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी को भी गिरफ्तार किया.. और देर रात छोड़ दिया.. केजरीवाल ने इस पूरे मामले को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया..

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारियों का एक खास पैटर्न बताया.. उन्होंने कहा कि वे क्राइम ब्रांच को फोन करते हैं.. क्राइम ब्रांच वाले दो मिनट में मौके पर पहुंच जाते हैं.. और हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लेते हैं.. ऐसा लगता है कि क्राइम ब्रांच वाले आसपास उन गुंडों के फोन का ही इंतजार कर रहे हों.. क्राइम ब्रांच वाले बिना कुछ पूछताछ के.. एकतरफा कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले गुंडों को छोड़ देते हैं.. और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुजरात पुलिस के हवाले कर देते हैं.. जो फिर धारा 307 (हत्या का प्रयास) लगाकर उन्हें जेल भेज देती है.. केजरीवाल ने तीन ताजा उदाहरण दिए.. खंभालिया में 31 मार्च 2026 को दीपक सिंह दोपहर करीब 3 बजे घर जा रहे थे.. तभी दो लोग बाइक से आए, ओवरटेक किया और मारपीट की.. जब दीपक सिंह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे.. तो उन्हीं पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया..

पोरबंदर में 30-31 मार्च 2026 को पवन और जगदीश अपने काम से जा रहे थे.. तभी एक स्कूटी सवार ने जानबूझकर उनकी गाड़ी के आगे स्कूटी लगाकर मारपीट की.. पुलिस ने बिना जांच पवन और जगदीश पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) लगा दी.. दोनों गिरफ्तार हैं और जेल में हैं.. जामनगर में 31 मार्च 2026 को नवीन काकरान, मुन्ना कुमार, आलोक सिंह, पुनीतराज, प्रियव्रत की गाड़ी को एक स्कूटी सवार ने टक्कर मारी.. उसने आलोक सिंह से बहस की, धक्का दिया.. पुलिस ने पीड़ितों पर ही 307 का केस दर्ज कर दिया..

 

Related Articles

Back to top button