हरीशचंद्र मीना ने उठाए महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल

  • कांग्रेस सांसद का भाजपा सरकार पर तंज

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
टोंक । टोंक में आंबेडकर जंयती पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद हरीशचंद्र मीना ने शिरकत की। उन्होंने केन्द्र और राज्य की सरकार पर तीखा हमाल बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि पहले तो बहुत से लोगों ने बाबा साहब का विरोध किया था, लेकिन आज तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आयोजन कर रहे हैं। सीएम कह रहे हैं कि वे जन्म से ही बाबा साहेब का अनुयायी हैं, लेकिन बाबा साहेब तो उनके जन्म से पहले ही चले गए थे। अपने संबोधन के दौरान हरीशचंद्र मीना ने देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में हार का जिक्र भी किया और मंच से अपनी पीड़ा व्यक्त की।
उन्होंने बिना नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने और गुमराह करने का काम करते हैं, जिससे चुनावी परिणाम प्रभावित होते हैं। महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में बुलाए गए विशेष सत्र पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल , 17 अप्रैल और 18 अप्रैल तारीख को बुलाए गए इस सत्र को लेकर स्पष्टता की जरूरत है। उनके अनुसार, यह मुद्दा जितना सरल दिखता है, उतना है नहीं, और इस पर आपसी चर्चा के साथ-साथ सदन में भी विस्तृत विचार-विमर्श होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button