महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार का स्तर गिर चुका है : राउत

- शिवसेना नेता ने पूछा- बच्चों के खेल के मैदानों पर भी फाइव स्टार होटल क्यों?
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा, महाराष्ट में भ्रष्टाचार का स्तर गिर चुका है। एकनाथ शिंदे और केंद्र सरकार बच्चों के खेल के मैदानों पर भी फाइव स्टार होटल बनाने की योजना बना रहे हैं। बच्चों के पास खेलने के लिए मैदान नहीं बचेंगे, और दूसरी तरफ बड़े-बड़े होटल बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा, लेकिन यह यहां लागू होता नहीं दिख रहा। अगर ऐसी ही नीति रही तो शिवाजी पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदानों पर भी निर्माण किया जाएगा क्या?
क्या आजाद मैदान और कामगार मैदान भी सुरक्षित नहीं रहेंगे? उन्होंने आगे कहा, खदान मालिक खुलेआम काम कर रहे हैं और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों के पीने के पानी तक पर असर पड़ रहा है। मैंने मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है। रॉयल स्टील कंपनी बीजेपी को बड़ा चंदा देने वाली बताई जाती है. क्या नक्सलवाद इसलिए खत्म किया गया कि खदान मालिकों को खुली छूट मिल सके?
आईपैक पर ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
शिवसेना युबीटी नेता सुजय राउत ने कहा, कि आईपैक के मामले में जिस प्रकार से प्रवर्तन नेदेशालय ने कार्रवाई की है, वह निष्पक्ष नजर नहीं आती। पश्चिम बंगाल में चुनाव का माहौल है और सभी लोग चुनाव में व्यस्त हैं, लेकिन श्वष्ठ ने केवल बीजेपी के विरोधियों पर ही कार्रवाई की है. यह उनका पुराना तरीका रहा है। मुझे लगता है कि ममता बनर्जी खुद इस मामले में सक्रिय रही हैं और ईडी कार्यालय तक गई थीं, लेकिन पश्चिम बंगाल में अंतत: जीत ममता दीदी की ही होगी। इसके अलावा राउत ने 9० लाख मतदाताओं के मतदान अधिकार पर न्यायपालिका की खामोश पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा, अब सवाल यह है कि सुप्रीम कोर्ट अंतरिम आदेश क्यों नहीं दे रहा? क्या बीजेपी जो चाहती है वही होगा? अगर 9० लाख मतदाताओं को वोट देने का अधिकार नहीं मिल रहा है, तो संविधान का क्या हुआ? सुप्रीम कोर्ट के पास पूरा अधिकार है कि वह इस पूरे मामले की जांच करें और संबंधित अधिकारियों को कठघरे में खड़ा कर जवाब मांगे।



