सिस्टम को चुनौती देनी पड़ेगी

  • ‘आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र बचाने के लिए श्रृंखलाबद्ध आंदोलन का ऐलानÓ
  • आजादी की लड़ाई के दौरान व्यक्तिगत सत्याग्रह का जो ऐलान बापू ने किया था, उसी तरह हम लोग भी तिरंगा संविधान पदयात्रा करेंगे

 4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र बचाने के लिए श्रृंखलाबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मुंबई में तिरंगा संविधान पदयात्रा की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सत्याग्रह की तर्ज पर वे कॉर्पोरेशन ऑफिस से मंत्रालय तक पदयात्रा करेंगे।
वहीं, पुलिस द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र का हवाला देकर रोके जाने पर उन्होंने कहा कि आज छुट्टी का दिन है किसी को तकलीफ नहीं होगी लेकिन हम डरते नहीं हैं और आंदोलन करेंगे। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने कहा, हमने तय किया है कि यह जो आंदोलन है, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए हमें श्रृंखलाबद्ध आंदोलन करने पड़ेंगे क्योंकि यह लंबी लड़ाई है। उसी श्रृंखला में आज जो दिल्ली में रैली हो रही है, उसके समर्थन में हमने मुंबई में यह योजना बनाई। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान व्यक्तिगत सत्याग्रह का जो ऐलान बापू ने किया था, उसी तरह हम लोग भी तिरंगा संविधान पदयात्रा करेंगे। कॉर्पोरेशन ऑफिस के बाहर फिरोजशाह मेहता की प्रतिमा से शुरू करके रीगल सिनेमा सर्कल तक जाएंगे। वहां बीच में आने वाली सारी ऐतिहासिक प्रतिमाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबा साहेब की प्रतिमा तक जाएंगे। वहां से फिर मंत्रालय के बगल में पंडित जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं तक जाकर इसका समापन करेंगे।

Related Articles

Back to top button