VP हाउस में हाई प्रोफाइल बैठक खत्म, CJP और मोदी सरकार के बीच हुई अहम चर्चा
केंद्र के साथ बातचीत शुरू होने से पहले दिपके ने कहा, "यह विरोध-प्रदर्शन देश के युवाओं का है और यह सिर्फ सोनम वांगचुक या दिपके तक सीमित नहीं है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: केंद्र के साथ बातचीत शुरू होने से पहले दिपके ने कहा, “यह विरोध-प्रदर्शन देश के युवाओं का है और यह सिर्फ सोनम वांगचुक या दिपके तक सीमित नहीं है.
यह प्रदर्शन देश के युवाओं का है, अगर सरकार हल चाहती है, तो वह सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है.”
पेपर लीक से जुड़े मामले और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच आज शुक्रवार को दिल्ली के विट्ठल हाउस में केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हुई. बैठक करीब एक घंटे चली.
आंदोलन शुरू होने के बाद दोनों पक्षों की यह दूसरी मुलाकात रही. हालांकि बैठक से पहले CJP के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया कि इस्तीफे (केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) के अलावा हमें कुछ भी मंजूर नहीं है. हमारा प्रोटेस्ट खत्म नहीं होगा.
कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका सरकार के साथ बातचीत में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अगुवाई में होने वाली यह बैठक पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होनी थी, लेकिन केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जगह बदल कर विट्टस हाउल कर दिया गया. बैठक विट्ठल हाउस के कमरा नंबर 504 में बैठक हुई. बैठक घंटेभर चली.
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही समाधानः दिपके
केंद्र सरकार के साथ बातचीत शुरू होने से पहले अभिजीत दिपके ने कहा, “यह विरोध-प्रदर्शन देश के युवाओं का है और यह सिर्फ सोनम वांगचुक या दिपके तक सीमित नहीं है. यह प्रदर्शन देश के युवाओं का है, विपक्षी पार्टियों का नहीं. अगर सरकार विरोध- प्रदर्शन का हल चाहती है, तो वह सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है.”
सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म किए जाने को लेकर दिपके ने कहा, “मुझे लगता है कि सरकार ने वांगचुक को हिरासत में रखा था. जेपी नड्डा उनसे मिल सकते थे, लेकिन कोई भी विपक्षी सांसद उनसे नहीं मिल सका. हम भी उनसे नहीं मिल सके. मुझे बहुत खुशी है कि सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है.”
बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधानः जितेंद्र सिंह
इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कल गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी से सरकार के साथ एक और दौर की बातचीत के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने अपनी अपील में कहा कि बातचीत के जरिए ही मुद्दों का समाधान हो सकता है और आगे का रास्ता निकाला जा सकता है.
केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे में सरकार की ओर से सीजेपी को बातचीत के लिए ‘कम से कम चार बार’ न्यौता भेजा गया है. उन्होंने कहा, “मैं इस प्रदर्शन में शामिल छात्रों और युवा साथियों से अपील करना चाहता हूं कि वे बातचीत के लिए आगे आएं. हमारे दरवाजे उनके लिए खुले हैं.” उनका कहना है कि यह सरकार की ओर से की गई एक ‘विनम्र अपील’ है.
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नड्डा की अगुवाई में होगी.



