बांदा में हादसे का खौफनाक मंजर, कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक के उड़े परखच्चे

घटना रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के पास की बताई जा रही है। हादसे में कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हुई,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।

यहां तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के पास की बताई जा रही है। हादसे में कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के पास हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट -इकबाल खान, बांदा 

Related Articles

Back to top button