उन्नाव में पत्नी की हत्या, आरोपी पति हिरासत में

उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव के पास एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव के पास एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के वैवाहिक कार्यक्रमों में नाचने का विरोध करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी को मेला दिखाने के बहाने मायके से ससुराल ले जा रहा था। इसी दौरान रामपुर गाँव के पास उसने पत्नी की हत्या कर शव को फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button