एक साल से अधूरा नाला, परेशान जनता… निरीक्षण के बाद विधायक ने अधिकारियों को चेताया

लखीमपुर खीरी में एक साल से अधूरा नाला निर्माण देखकर सदर विधायक योगेश वर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाई। जल्द निर्माण पूरा करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आवागमन बहाल करने के निर्देश दिए।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: शहर के आवास विकास क्षेत्र के पास नहर पटरी से सटे नाला निर्माण कार्य के एक वर्ष से अधिक समय तक अधूरा रहने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। निर्माण की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आने के बाद सदर विधायक योगेश वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधूरा कार्य देखकर विधायक ने संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई।

एक साल से अधूरा निर्माण, लोगों को हो रही भारी परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे नाला निर्माण के कारण नहर पटरी पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को रोजाना आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बरेली में गौरक्षक-यूट्यूबर पर जानलेवा हमला, ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहे सत्यम गौड़

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को लगाई फटकार

निरीक्षण के दौरान विधायक योगेश वर्मा ने मौके से ही संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नाला निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कराने और नहर पटरी पर आवागमन तत्काल सुचारु कराने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

लापरवाही पर सख्त चेतावनी, गुणवत्ता पर भी जोर

विधायक ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष रखीं। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई और निर्माण कार्य की प्रगति पर टिकी हैं।

रिपोर्ट – प्रभाकर श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी 

यह भी पढ़ें: पकवान बनाते समय हुआ बड़ा हादसा, आग की लपटों में घिरा पूरा होटल-कम-मकान

Related Articles

Back to top button