ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू, सुप्रीम कोर्ट जाएगा विपक्ष

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ब्लॉक ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विपक्षी नेताओं और सांसदों ने दिल्ली में बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के नेताओं ने एक बार फिर मार्च निकाला है। दिल्ली के बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले जा रहे इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता और सांसद शामिल रहे। सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर INDIA ब्लॉक के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करने की तैयारी में हैं।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ब्लॉक ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विपक्षी नेताओं और सांसदों ने दिल्ली में बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। इस मार्च में विपक्ष के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। INDIA ब्लॉक के नेता इस मार्च के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराने और मामले को न्यायिक स्तर पर उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव सहित कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। विपक्ष के इन नेताओं की मौजूदगी के कारण यह मार्च राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

INDIA ब्लॉक के सांसदों में धर्मेंद्र यादव, संजय राउत, अरविंद सावंत, महुआ माझी, महुआ मोइत्रा और विपक्ष के अन्य नेता शामिल हैं. मार्च से पहले सभी नेता कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए. विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, ‘वे लोगों की आवाज को दबाना चाहते हैं… लोकतंत्र में लोगों की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता… वे हिल गए हैं.’

‘ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा’

इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘पूरे देश की जनता आज सड़कों पर उतर आई है… राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता यहां इकट्ठा हुए हैं… हम सबकी एक ही मांग है कि सुप्रीम कोर्ट हमारी सुनवाई करे… CEC ज्ञानेश कुमार ने जो किया है वह अवैध है, असंवैधानिक है… उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा… हमने पेश किए गए ‘वोट चोरी’ के सबूत साबित करते हैं कि हमें इस देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी.’

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आगे कहा, ‘हम शांतिपूर्ण ढंग से, गांधीवादी तरीके से बोलना चाहते हैं… लेकिन पुलिस युवाओं पर लाठियां बरसा रही है… नेताओं को जेल में डाला जा रहा है… यह गलत है… मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट को हमारी सुनवाई करनी चाहिए ताकि सही कदम उठाए जा सकें… CEC को इस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है…यह सरकार खुद को बचाने के लिए पुलिस को आगे बढ़ा रही है.’

‘जेल जाने तक विरोध जारी रहेगा’

INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद आनंद भदौरिया ने कहा, ‘यह मार्च सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ रहा है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही है और उन्हें जेल भेजने के लिए कार्रवाई की मांग की जा रही है… यह संघर्ष और विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वह इस्तीफा नहीं दे देते और जेल नहीं भेजे जाते.’

Related Articles

Back to top button